पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला; गणतंत्र दिवस परेड को लेकर जारी किया ये निर्देश, जानिए क्या कहा?

Punjab CM Bhagwant Mann Orders On Republic Day Parade 2024
Punjab Republic Day Parade 2024: पंजाब में 26 जनवरी को लुधियाना स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की कोई परेड नहीं होगी। सीएम भगवंत मान ने इस बड़े फैसले की जानकारी दी है। सीएम मान ने कहा कि, 26 जनवरी को लुधियाना में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होगी. लुधियाना स्टेडियम में कोई भी परेड नहीं की जाएगी। इस बाबत निर्देश जारी कर दिया गया है।
लुधियाना स्टेडियम में क्यों नहीं होगी परेड?
लुधियाना स्टेडियम में आखिर गणतंत्र दिवस परेड क्यों नहीं की जा सकती? इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने कारण भी बताया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- लुधियाना स्टेडियम में अभी नया सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है. हम नहीं चाहते कि परेड से इसे कोई नुकसान हो॥ इसलिए यहां कोई परेड नहीं होगी। इस बारे में निर्देश जारी कर दिये हैं। गणतंत्र दिवस परेड पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होगी। गौरतलब है कि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

यहां आपको यह भी मालूम रहे कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की झांकी रिजेक्ट किए जाने से पंजाब सरकार और केंद्र सरकार में विवाद चल रहा है। सीएम भगवंत मान केंद्र सरकार के प्रति एकदम दो टूक हैं और उन्होने कह दिया है कि, वह केंद्र सरकार द्वारा रिजेक्ट के गई झांकी को पंजाब परेड में दिखाएंगे। वह रिजेक्ट कैटेगरी में भी पंजाब की झांकी नहीं भेजने वाले।