दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पंजाब के CM का बयान; भगवंत मान ने BJP और Congress पर यूं ले ली चुटकी, कही बड़ी बात

Punjab CM Bhagwant Mann on Delhi MCD Chunav Result
Punjab CM Bhagwant Mann on Delhi MCD Chunav Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) के नतीजे बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए दिख रहे हैं| इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बाजी मार रही है| जो आंकड़े अबतक सामने आए हैं| उसमें AAP ने 116 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और लगभग 17 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है| जबकि BJP जो कि पहले आगे चल रही थी| वह अब तक 96 सीटें ही जीत पाई है और लगभग 8 सीटों पर आगे है|
इसके अलावा कांग्रेस 7 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए 2 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है| कुल मिलाकर सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार जाती दिख रही है| बहुमत के लिए किसी पार्टी को 126 सीटें चाहिए| दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों पर नतीजें आने हैं|
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पंजाब के CM का बयान
इधर, दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों को देखते हुए जहां आम आदमी पार्टी के पूरे महकमे में जश्न का माहौल है| गाजे-बाजे पर डांस हो रहा है तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने BJP और Congress पर चुटकी ले ली है|
सीएम मान ने कहा कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। जैसे अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के शासन को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ा था। अब वैसे ही MCD में 15 साल से शासन करके बैठी बीजेपी को भी उखाड़ दिया है| सीएम मान ने कहा कि, लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते| वो शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी|
AAP सांसद राघव चड्ढा क्या बोले?
वहीं, दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर AAP सांसद राघव चड्ढा का भी बयान सामने आया| चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो दिल्ली और सुंदर बनेगी|
अन्य खबरें भी देखें...
- punjab cm bhagwant mann on delhi mcd chunav result
- delhi mcd chunav result 2022
- delhi nagar nigam chunav result
- delhi nagar nigam chunav 2022
- delhi mcd election 2022
- delhi mcd election result
- delhi mcd election result 2022
- delhi municipal election results live updates
- delhi mcd election result live updates
- delhi mcd result 2022 live
- delhi mcd ward wise result
- where to watch delhi mcd result
- delhi mcd latest news