CM Bhagwant Mann Health: पंजाब CM भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती; पिछले सप्ताह ही अचानक बिगड़ी थी तबीयत

पंजाब CM भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती; पिछले सप्ताह ही अचानक बिगड़ी थी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे

Punjab CM Bhagwant Mann Admitted To Hospital Health Latest Update

Punjab CM Bhagwant Mann Admitted To Hospital Health Latest

CM Bhagwant Mann Health: पंजाब के सीएम भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम मान को लेकर चिंता की कोई बात नहीं हैं। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है और कुछ जरूरी जांचों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बताया जा रहा है कि, सीएम कार्यालय से यह जानकारी दी गई है।

पिछले सप्ताह ही अचानक बिगड़ी थी तबीयत

पिछले सप्ताह ही CM भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया था। दरअसल, पिछले सप्ताह 17 सितंबर मंगलवार को सीएम मान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि। सीएम मान पेट के इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं।