पंजाब उप-चुनाव रिजल्ट; AAP 3 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त, BJP धड़ाम, पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल की साख दांव पर

Punjab By-Election 2024 Result LIVE Today
Punjab By-Election 2024 Result LIVE: पंजाब में डेरा बाबा नानक, गिद्दरबाहा, चब्बेवाल और बरनाला। इन 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवम्बर को उप-चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। आज 23 नवम्बर को चुनाव आयोग की तरफ से इन चारों सीटों पर रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती लगातार चल रही है।
वहीं शुरुवाती रुझानों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखी जा रही है। जहां आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है तो वहीं कांग्रेस इस समय 1 सीट पर आगे है। जबकि बीजेपी धड़ाम दिख रही है। इस बीच गिद्दरबाहा से पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल की साख दांव पर आ गई है। वह यहां तीसरे पर नंबर पर चल रहे हैं।
पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर कौन-कौन आगे?
- डेरा बाबा नानक सीट से आप के गुरदीप सिंह रंधावा को बढ़त, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर पीछे, बीजेपी के रवि करण सिंह तीसरे नंबर पर
- गिद्दरबाहा सीट से आप के हरदीप सिंह डिंपी को बढ़त, कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग पीछे, बीजेपी के मनप्रीत बादल तीसरे नंबर पर
- चब्बेवाल सीट से आप के डॉ इशांक कुमार को बढ़त, कांग्रेस के रंजीत कुमार पीछे, बीजेपी के सोहन सिंह थंडल तीसरे नंबर पर
- बरनाला सीट से कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों को बढ़त, आप के हरिंदर सिंह धालीवाल पीछे, बीजेपी के केवल सिंह ढिल्लों तीसरे नंबर पर
पंजाब की 4 सीटें कौन जीतेगा?
फिलहाल, शुरुवाती रुझानों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 3 सीटें जीतती हुई दिख रही है। हालांकि, अभी फाइनल रिजल्ट नहीं आया है। सत्तारूढ़ आप के अलावा कांग्रेस और बीजेपी की तस्वीर क्या होती है? डेरा बाबा नानक, गिद्दरबाहा, चब्बेवाल और बरनाला में कौन जीतेगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
डेरा बाबा नानक सीट कैसे खाली हुई?
ज्ञात रहे कि, डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव-2024 में रंधावा ने संसदीय चुनाव लड़ा और वे गुरदासपुर सीट से जीतने में कायमाब रहे। जिसके बाद डेरा बाबा नानक सीट खाली हो गई थी।
गिद्दरबाहा सीट कैसे खाली हुई?
ज्ञात रहे कि, गिद्दरबाहा विधानसभा सीट भी कांग्रेस के पास ही थी। यहां से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधानसभा चुनाव जीता था। लेकिन लोकसभा चुनाव-2024 में संसदीय चुनाव लड़ने के बाद वह लुधियाना सीट से जीत गए। इसके बाद गिद्दरबाहा सीट भी खाली हो गई।
चब्बेवाल सीट कैसे खाली हुई?
ज्ञात रहे कि, चब्बेवाल विधानसभा सीट से 2022 के चुनाव में कांग्रेस में रहते हुए डॉ. राजकुमार ने जीत हासिल की थी. लेकिन लोकसभा चुनाव के समय मार्च में राजकुमार कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। आप ने राजकुमार को लोकसभा चुनाव में होशियारपुर से उम्मीदवार भी बनाया था।
बरनाला सीट कैसे खाली हुई?
ज्ञात रहे कि, बरनाला विधानसभा सीट से गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 2022 का चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव में गुरमीत सिंह मीत ने संगरूर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।