Punjab Board 12th English Paper Cancelled
BREAKING
हरियाणा में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर सस्पेंड; 37 लाख रिश्वत लेने के आरोप में एक्शन, SP ने FIR भी दर्ज करवाई, मर्डर का है पूरा मामला 60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए

पंजाब में बोर्ड पेपर रद्द; अंग्रेजी की परीक्षा कैंसिल की गई, शिक्षा विभाग के आदेश से परीक्षार्थियों को हैरानी

Punjab Board 12th English Paper Cancelled

Punjab Board 12th English Paper Cancelled

Punjab Board 12th English Paper Cancelled: पंजाब में इन दिनों 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। लेकिन बोर्ड परीक्षा के दौरान आज 12वीं का अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया है। अंग्रेजी का पेपर 2 बजे से शुरू होना था मगर कुछ समय पहले ही पेपर रद्द किए जाने की सूचना जारी कर दी गई। फिलहाल, पेपर रद्द होने से उन परीक्षार्थियों बेहद ज्यादा हैरानी हुई है जिन्होंने कड़ी मेहनत कर पूरी तैयारी की थी।

आपको बतादें कि, 12वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी का यह पेपर अब किसी और तारीख में आयोजित किया जाएगा। पंजाब एजुकेशन शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्दी तारीख की घोषणा की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि, बाकी सारे पेपर्स अपने शेड्यूल पर भी आयोजित किए जाएंगे।

लीक होने के बाद पेपर रद्द

बताया जा रहा है कि, अंग्रेजी के पेपर के साथ शरारत हुई है। पेपर लीक किया गया है। जिसके बाद ही पेपर को तुरंत रद्द करने का फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पूरी मामले में कड़ी जांच के निर्देश जारी किए हैं। बता दें, पंजाब में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हुई हैं और 20 अप्रैल 2023 तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जा रहा है।