पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ की हालत बिगड़ी; मंच पर स्पीच दे रहे थे, भारत माता की जय बोले, फिर कुछ बोल नहीं पाए, नेताओं ने पकड़ा, मचा हड़कंप

Punjab BJP Chief Sunil Jakhar Health Condition Deteriorated
Sunil Jakhar Health Condition: पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ की अचानक हालत बिगड़ गई। जाखड़ एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे और स्पीच दे रहे थे। जाखड़ की हालत बिगड़ने के बाद मंच पर हड़कंप मच गया। साथ मौजूद अन्य नेताओं ने जाखड़ को पकड़ा और उन्हें संभाला। इसके बाद मंच के पास ही गाड़ी बुलाई गई और जाखड़ को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जाखड़ की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
अबोहर पहुंचे थे सुनील जाखड़
बताया जा रहा है कि, सुनील जाखड़ अबोहर में अपनी ही पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां जाखड़ का भव्य स्वागत हुआ और इसके बाद उन्होने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच पर सुनील जाखड़ की जिस दौरान हालत बिगड़ी। तब वह अपना सम्बोधन खत्म कर चुके थे और जय हिंद व भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। लेकिन इसी बीच अचानक से उन्हें चक्कर आ गए और घबराहट महसूस हुई। जिसके बाद जाखड़ शांत हो गए और बेचैन से दिखे। जिसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने तुरंत बिना समय व्यर्थ किए उन्हें पकड़ा और उन्हें राहत देने की कोशिश की।
सुनील जाखड़ का वीडियो देखिए
पंजाब दौरे पर हैं सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ के कंधों पर जबसे पंजाब बीजेपी चीफ की ज़िम्मेदारी आई है तबसे वह लगातार पंजाब का दौरा करने में लगे हुए हैं। राज्य में फैले बीजेपी संगठन को तैयार और मजबूत कर रहे हैं। इसके साथ ही जाखड़ अन्य पार्टियों के कई नेताओं को भी बीजेपी में शामिल करा चुके हैं। बहराल, सुनील जाखड़ आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के अंदर बीजेपी के लिए एक अच्छी पिच तैयार कर रहे हैं ताकि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है। उसका परिणाम निकलकर सामने आए.
4 जुलाई को सुनील जाखड़ पंजाब बीजेपी के चीफ बनाए गए
4 जुलाई को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा फेरबदल करते हुए दिग्गज नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब भाजपा का नया चीफ (Punjab BJP Chief) बनाया था। पहले यह अहम पद अश्वनी शर्मा संभाल रहे थे। आपको बतादें कि, मौजूदा समय में सुनील जाखड़ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executives Committee) हिस्सा भी हैं। जाखड़ को दिसंबर 2022 में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया था। जाखड़ के साथ पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त हुए थे।
14 मई को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान
ध्यान रहे कि, सुनील जाखड़ ने 14 मई 2022 को बड़ा सियासी विस्फोट किया था। अपने खिलाफ नोटिस जारी होने से आहत पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने दिल की बात कही थी। दिल की बात में जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। वहीं इसके पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सक्रिय रजनीति से दूरी बना ली थी। जाखड़ ने कहा था कि वह अब सक्रिय रजनीति में नहीं रहेंगे। लेकिन इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। जहाँ से जाखड़ की नई राजनीतिक भूमिका शुरू हुई।
19 मई 2022 को भाजपा में शामिल हुए जाखड़
कांग्रेस के दिग्गज व काफी पुराने नेता और पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) 19 मई 2022 को भाजपा में शामिल हो गए. जाखड़ ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमाम नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन (Sunil Jakhar joins BJP) थामा.
अबोहर सीट से तीन बार विधायक रहे सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे बलराम जाखड़ के बेटे हैं। 1954 में अबोहर के पंजकोसी गांव में जन्मे सुनील जाखड़ 2002 से 2017 के बीच अबोहर से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वहीं, जाखड़ 2017 में अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।
गुरदासपुर लोकसभा सीट से भी लड़े
सुनील जाखड़ ने 2017 में सांसद विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट से सफलतापूर्वक उपचुनाव भी लड़ा था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जाखड़ को गुरदासपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सनी देओल से 82,000 से अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
बतादें कि, पंजाब में सुनील जाखड़ की एक बड़े हिन्दू नेता के रूप में पहचान है। इसके अलावा जाखड़ अन्य वर्ग को भी साधने में माहिर हैं। जाखड़ का कुशल और शांत और साफ-सुतरा व्यक्तित्व सब पर अपना असर करता है।
- sunil jakhar health condition
- jakhar health condition deteriorated
- punjab bjp chief health condition
- punjab bjp state president sunil jakhar
- sunil jakhar speech in abohar
- sunil jakhar health suddenly deteriorated in speech
- sunil jakhar health suddenly deteriorated
- sunil jakhar health condition deteriorated