Punjab BJP Candidates: BJP ने अब Punjab की इन सीटों पर भी घोषित किये अपने उम्मीदवार, इस सीट से कट गया इस चर्चित नेता का पत्ता

Punjab BJP Candidates
Punjab BJP Candidates : पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 (Punjab Assembly Election-2022) को लेकर भाजपा (BJP) भी पूरी तैयारी में है| वहीं, वीरवार यानि आज भाजपा ने पंजाब की विभिन्न सीटों के लिए 27 उम्मीदवार (Candidates) और घोषित कर दिए हैं| इधर, यह लिस्ट जारी होने के बाद BJP के एक वरिष्ठ नेता का पत्ता साफ़ होता दिखा है| दरअसल, राजुपरा से BJP के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल (Harjit Singh Grewal) के लड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी| लेकिन बीजेपी ने राजपुरा से जगदीश कुमार जग्गा को टिकट दे दिया है| हालांकि, इस बारे में हरजीत सिंह ग्रेवाल का कहना है कि उनकी बात भाजपा हाई कमान से हो चुकी है| उन्हें केंद्र में भूमिका देने के लिए कहा गया है| बतादें कि, भाजपा पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है| भाजपा का पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन हुआ है|
फिलहाल, देखिये जारी की गई लिस्ट .....
Related News
Horoscope Today 03 April 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Wednesday, 02 Apr, 2025
महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का निधन, 93 साल की आयु में ली अंतिम सांस
Wednesday, 02 Apr, 2025
हरियाणा में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्तों का तबादला, देखिए किसे कहाँ भेजा
Wednesday, 02 Apr, 2025