पंजाब के AG विनोद घई का इस्तीफा फेक; सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी, असमंजस की स्थिति में चलीं खबरें

Punjab Advocate General Latest News
Punjab Advocate General Latest News: पंजाब के एडवोकेट जनरल (AG) विनोद घई के इस्तीफे की खबर फेक निकली है। पंजाब सरकार ने घई के इस्तीफे को फेक बताया है। पंजाब सरकार के ऑफिसियल ट्विटर अकॉउंट से यह जानकारी दी गई कि, एडवोकेट जनरल विनोद घई ने इस्तीफा नहीं दिया है। इस प्रकार की खबरें फेक हैं।
दरअसल, विनोद घई के इस्तीफे को लेकर पहले से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकिन इस्तीफे की चर्चा ज्यादा जोर होने के कारण इस संबंध में खबरें मीडिया में धड़ाधड़ सर्कुलेट होने लगीं।

अक्षय भान को पंजाब का नया AG बनाए जाने की चर्चा थी
बतादें कि, विनोद घई के इस्तीफे को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चर्चित और जाने-माने सीनियर एडवोकेट अक्षय भान को पंजाब का नया AG बनाए जाने की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि, अक्षय भान को लेकर जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे। बतादेंकि, भान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अशोक भान के बेटे हैं।
मालूम रहे कि, जुलाई 2022 में विनोद घई की पंजाब के AG के तौर पर नियुक्ति की गई थी। घई की नियुक्ति डा. अनमोल रतन सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद हुई थी. विनोद घई पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट और आपराधिक मामलों के जाने माने वकील हैं।