पंजाब में AAP सरपंच को गोलियां मारीं; घर के बाहर बुलाकर कई राउंड गोलीबारी की, इलाके में फैली सनसनी, भारी पुलिस फोर्स पहुंची

Punjab AAP Sarpanch Firing Faridkot Crime News
Punjab AAP Sarpanch Firing: पंजाब से एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है। इस बार आम आदमी पार्टी के सरपंच को ही निशाना बनाया गया। फरीदकोट में पेहलूवाला गांव के आप सरपंच जसवंत सिंह को गोलियां मारी गईं। बताया जा रहा है कि, हमलावरों ने सरपंच जसवंत सिंह को घर के बाहर बुलाया था और बाहर आने पर हमला कर दिया। सरपंच पर 4-5 राउंड फायर किए गए।
वहीं गोलियां लगने से जसवंत सिंह को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका GSS मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है। बताया जाता है कि, सरपंच पर हमला करने वाले गांव के ही थे। घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा न हो। इसके लिए भारी पुलिस फोर्स पहुंची हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सरपंच पर गोलीबारी क्यों की गई? इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।