Punjab AAP CM Face Announced
BREAKING
हरियाणावासियों के लिए खुशी का दिन, केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने विभिन्न राजमार्गों पर कार्य शुरू करने की दी मंजूरी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ''सवेरे जब जनानी चाय देने आए तो...'' कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अफसरों को क्या कह दिया? बोले- मैं कोई अनपढ़ मंत्री नहीं, तैयार रहना प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा; बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही, राहुल गांधी बोले- यहां 2-2 सांसद होंगे बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार; यह भी कैथल का रहने वाला, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस तरह दबोचा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड में नए सचिव की नियुक्ति; जानिए किस HCS अफसर को चार्ज, सरकार ने अतिरिक्त तौर पर ज़िम्मेदारी दी

Punjab AAP CM Face Announced: पंजाब के लिए AAP से CM उम्मीदवार घोषित, देखें कौन?

Punjab AAP CM Face Announced

Punjab AAP CM Face Announced

Punjab AAP CM Face Announced: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 (Punjab Assembly Election 2022) के लिए सीएम चेहरा घोषित कर दिया है| मंगलवार को 'आप' मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के लिए पार्टी के सीएम चेहरे की घोषणा कर दी| केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाया गया है| पंजाब की जनता ने भगवंत मान पर सबसे ज्यादा रेस्पॉन्स दिया है|

भगवंत मान पर थीं सबकी निगाहें.....

बतादें कि, भगवंत मान को पहले से ही आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब का सीएम उम्मीदवार माना जा रहा था| केजरीवाल पहले ही भगवंत मान के नाम का जिक्र कर चुके थे|

सीएम चेहरे पर पंजाब की जनता को अपना बनाने के लिए केजरीवाल ने खेला था यह दांव...

बतादें कि, अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब को लेकर एक बड़ा दांव खेला था| दांव था सीएम चेहरे पर पंजाब की जनता को अपने करीब लाने का और उसे विश्वास में लेने का| दरअसल, अरविन्द केजरीवाल ने बीते वीरवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने यह ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी खुद से पंजाब के लिए सीएम चेहरा नहीं चुनेगी बल्कि इस बारे में फैसला पंजाब की जनता करेगी| अरविन्द केजरीवाल ने तब एक नंबर जारी किया था और कहा था कि पंजाब की जनता हमें इस नंबर के जरिये बताये कि उसे पंजाब में आप का सीएम चेहरा कौन चाहिए? केजरीवाल ने कहा था कि हम पंजाब की जनता का रिस्पांस देखते हुए पंजाब में 'आप' से सीएम चेहरे का ऐलान कर देंगे| जिस नाम पर पंजाब की जनता का रिस्पांस ज्यादा होगा उसी को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया जायेगा|

क्या था नंबर?

बतादें कि, पंजाब की जनता के जरिये पार्टी से सीएम चुनने के लिए जो नंबर जारी किया गया था, वह 7074870748 था| केजरीवाल ने नंबर जारी कर कहा था कि पंजाब की जनता इसपर व्हाट्सएप, नार्मल एसएमएस भी कर सकती है| यह नंबर 17 जनवरी शाम 5 बजे तक खुला रहेगा|

पंजाब चुनाव का कार्यक्रम....

कुल विधानसभा सीटें- 117
नामांकन शुरू - 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख - 1 फरवरी
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख- 4 फरवरी
मतदान- 20 फरवरी
रिजल्ट- 10 मार्च