Punjab AAP CM candidate Bhagwant Mann on Election Result
BREAKING
हरियाणावासियों के लिए खुशी का दिन, केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने विभिन्न राजमार्गों पर कार्य शुरू करने की दी मंजूरी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ''सवेरे जब जनानी चाय देने आए तो...'' कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अफसरों को क्या कह दिया? बोले- मैं कोई अनपढ़ मंत्री नहीं, तैयार रहना प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा; बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही, राहुल गांधी बोले- यहां 2-2 सांसद होंगे बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार; यह भी कैथल का रहने वाला, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस तरह दबोचा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड में नए सचिव की नियुक्ति; जानिए किस HCS अफसर को चार्ज, सरकार ने अतिरिक्त तौर पर ज़िम्मेदारी दी

पंजाब: भगवंत मान का बढ़ेगा मान? देखें चुनाव रिजल्ट पर क्या बड़ी बात बोले

Punjab AAP CM candidate Bhagwant Mann on Election Result

Punjab AAP CM candidate Bhagwant Mann on Election Result

Assembly Election -2022 Result : विधानसभा चुनाव-2022 के रिजल्ट को लेकर नेताओं की बेचैनी पल-पल बढ़ती जा रही है| अपनी-अपनी जीत का दावा करके बैठे नेता एग्जिट पोल में अपनी हार देखकर और ज्यादा बौखलाए जा रहे हैं और एग्जिट पोल को सिरे से झूठा बता रहे हैं| फिलहाल, पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान का अब चुनाव रिजल्ट पर बयान सामने आया है| एग्जिट पोल में पंजाब में आप की जीत को देखकर भगवंत मान खुश हैं और पूरी उम्मीद कर रहे हैं कि जनता ने बदलाव की लिए वोट डाला होगा|

भगवंत मान ने कहा कि हमने अस्पतालों, स्कूलों, बिजली के बारे में बात की है। इसलिए कल हमारे पक्ष में अच्छे नतीजे आने की पूरी उम्मीद है| मैं ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन लगता है कि आप की सीटों की संख्या 80 पार कर सकती है| फिलहाल, लोगों का फैसला मशीनों में बंद हैं। उम्मीद है कि फैसला बदलाव के लिए होगा। कल सभी के सवालों के जवाब मिल जायेंगे|

यह पढ़ें - हे भगवान! पैदा होते ही बच्चे ने मारा 'पुष्पा' वाला स्टाइल, IAS अधिकारी को करना पड़ गया यह कमेंट

 

बतादें कि, आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब के लिए जहां अपना सीएम चेहरा बनाया है तो वहीं उन्हें संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था| पिछले चुनाव में धुरी सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत नहीं हो पाई थी| कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी ने जीत दर्ज की थी। दलवीर सिंह ने आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह जस्सी सेखों को हराया था|

2014 में AAP में शामिल हुए थे भगवंत मान  ...

बतादें कि, पहले भगवंत मान Peoples Party of Punjab में हुआ करते थे लेकिन 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और आप में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक पारी में गजब की चमक आ गई| मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने व 2019 में फिर से जीत दर्ज कर लगातार दो बार जीतने का संगरूर में रिकार्ड कायम किया और अब वह आम आदमी पार्टी की तरफ से CM कैंडिडेट के रूप में अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ा सकते हैं|

यह पढ़ें - पंजाब: परिणाम आने से पहले बेचैनी... एग्जिट पोल पर अकाली नेता सुखबीर बादल का बड़ा बयान, इधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कही ऐसी बात