पंजाब में 2 और टोल प्लाजा होंगे बंद; CM भगवंत मान ने की बड़ी घोषणा, राहगीरों को मिल गई राहत, अब नहीं देने होंगे पैसे

Punjab 2 Another Tolls Will Be Closed CM Bhagwant Mann News Update
Punjab Tolls Closed: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार टोल प्लाजों को बंद करने में लगी है। पिछले साल से अब तक राज्य से संबंधित 8 से ज्यादा टोल प्लाजे सीएम भगवंत मान ने बंद कर दिए हैं। सीएम मान ने इन टोल ठेकेदारों को एग्रीमेंट खत्म होने के साथ आगे के लिए एक्सटेंशन नहीं दी। वहीं इसी तरह अब पंजाब में 2 और टोल प्लाजे बंद होने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने शनिवार सुबह से इस बारे में बड़ी घोषणा की है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा- पंजाब में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे 2 और टोल बंद कर दिए जाएंगे।
पंजाब में अब कौन से टोल बंद होंगे?
सीएम मान ने ट्वीट करते हुए बताया- लुधियान से बरनाला वाया..रायकोट.. महल कलां में दो टोल प्लाजा हैं.. 1.मुल्लांपुर के पास गांव के इलाके में.. 2. गांव महल कलां में, ये दोनों टोल एक ही कंपनी के हैं। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए एक्सटेंशन देने की मांगी की थी। कंपनी की यह मांग पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं की है। ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।"
राहगीरों को मिल गई राहत, अब नहीं देने होंगे पैसे
पंजाब सरकार द्वारा ये दोनों टोल प्लाजा बंद किए जाने से उन राहगीरों को बड़ा फायदा होगा। जो अपने वाहनों से यहां से गुजरते थे और उन्हें इसके लिए टोल के रूप में पैसे चुकाने होते थे। अब राहगीरों के पैसे बचेंगे। सीएम भगवंत मान का कहना है कि, पंजाब में किराए पर सड़क का युग समाप्त हो रहा है। सीएम मान ने कहा कि, लोगों के पैसे सड़क बन रही है और उसी सड़क पर चलने के लिए लोगों को किराया देना पड़ रहा है। पिछली सरकारों ने लोगों को लूटने का काम किया है।
पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर बढ़ेंगे टोल रेट
बताया जा रहा है कि, पंजाब में नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल रेट बढ़ने जा रहे हैं। पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा सबसे महंगा टोल प्लाजा है। टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात 12:00 के बाद टोल के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके बाद हर वाहन से 5 से और 10 रुपए तक का ज्यादा टोल वसूला जाएगा।