Priyanka Maurya joined BJP
BREAKING
डॉ. अंबेडकर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की राह दिखाते हैं : संजय टंडन एक और पति की कहानी खत्म; पत्नी से तंग आकर किया सुसाइड, आरोप- पुलिसकर्मी भाई से पिटवाया, अक्सर बुलाकर डराती-धमकाती थी अमेरिका से भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा; दिल्ली में स्पेशल विमान की लैंडिंग, भारी फोर्स तैनात की गई, 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड पंजाब कांग्रेस में BJP के 'स्लीपर सेल' मौजूद; पार्टी के इस दिग्गज नेता के बयान से हलचल, प्रधान वड़िंग को बदलने की चर्चा पर ये बात कही अमेरिका ने अब चीन पर 125% टैरिफ ठोका; ट्रंप ने कहा- चीन को नहीं छोड़ेंगे, जवाबी कार्रवाई कर रहा, बाकी देशों के लिए कर दिया ये ऐलान

''लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नाम पर धोखा'', Congress की यह चर्चित महिला नेता BJP में शामिल

Priyanka Maurya joined BJP

Priyanka Maurya joined BJP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव- 2022 को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस पूरी जद्दोजहद में हैं कि उनकी पार्टी प्रदेश में अपने पैर जमा ले| यूपी में प्रियंका का एक नारा ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' आजकल काफी लोगों की जुबां पर है और इसके लिए कांग्रेस पार्टी चर्चा में भी खूब आ रही है| लेकिन पार्टी के अंदर के नेता ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' स्लोगन के अलग ही मतलब समझाते नजर आ रहे हैं| वह कह रहे हैं कि, इस स्लोगन के नाम पर धोखा हो रहा है| पार्टी के अंदर ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' का कोई मतलब नहीं है|

दरअसल, यह बड़ी बात कांग्रेस की उस महिला नेता के ही मुंह से सामने आई है जिसकी तस्वीर ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' स्लोगन के पोस्टर पर छपी देखी जा रही थी| आप शायद जान गए होंगे और अगर नहीं तो आपको बतादें कि हम प्रियंका मौर्य की बात कर रहे हैं| कांग्रेस के पोस्टर में ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' का चेहरा बनीं प्रियंका मौर्य ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है| वह भाजपाई हो गई हैं| प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं|

कांग्रेस में दलाली हो रही....

प्रियंका मौर्य का कहना है कि समाज सेवा के लिए मैं कांग्रेस से जुड़ी थी, मुझे कहा गया आप मेहनत करें फल ज़रुर मिलेगा। मेहनत भी की, परिणाम भी अच्छे आए| एक स्लोगन मिला लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन  ''लड़की हुन लड़ सकती हूं'' नारे के उलट मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया गया| और मैं आज कहती हूं लड़की हूं लड़ने का हुनर रखती हूं| इसलिए, अब समाज सेवा के बेहतर मंच के लिए मैं बीजेपी में आई हूं | बतादें कि, प्रियंका टिकट न मिलने से अपने ट्विटर अकॉउंट के जरिये कांग्रेस और प्रियंका को लगातार घेर रही हैं|

देखें प्रियंका मौर्य के ट्वीट  .....