प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा ने किया कन्फर्म, बहन के घर आई है बेबी गर्ल, बोलीं- 'वो सुपर मॉम बनेंगी'

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा ने किया कन्फर्म, बहन के घर आई है बेबी गर्ल, बोलीं- 'वो सुपर मॉम बनेंगी'

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा ने किया कन्फर्म

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा ने किया कन्फर्म, बहन के घर आई है बेबी गर्ल, बोलीं- 'वो सुपर मॉम बनेंगी'

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आजकल वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए सरोगेसी के जरिए अपने और निक जोनस के पैरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। प्रियंका के इस पोस्ट के बाद से ही बधाईयों की बरसात होने लगी है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी प्रियंका को मां बनने की बधाई दे रहे हैं. अब इस खुशखबरी पर प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपने घर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी. जिसमें उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक आपसे इस खास मौके पर गोपनीयता की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धन्यवाद।"

मीरा चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक इंटरव्यू में मीरा चोपड़ा ने कहा, ''प्रियंका हमेशा से ढेर सारे बच्चे चाहती थीं. मैं प्रियंका की जिंदगी के नए अध्याय को लेकर बेहद खुश हूं. उन्होंने आगे कहा, ''प्रियंका उनकी बेटी की सुपर मॉम बनने जा रही हैं. हर हिस्से में अच्छा किया. हम सभी को प्रियंका पर बहुत गर्व है।"

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। जो साल की सबसे चर्चित शादी रही।

सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने ये सितारे

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड की कोई हस्ती सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनी है। प्रियंका चोपड़ा से पहले आमिर खान, शाहरुख खान, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, सनी लियोन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और एकता कपूर जैसे कई बड़े सितारे सरोगेसी का सहारा ले चुके हैं।