भारत की राष्ट्रपति ने भी लगाई महाकुंभ में डुबकी, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत

भारत की राष्ट्रपति ने भी लगाई महाकुंभ में डुबकी, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत

देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रयागराज में लगे महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

 

Mahakumbha 2025: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रयागराज में लगे महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

 

राष्ट्रपति का महाकुंभ दौरा

 

भारत की पहली नागरिक यानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काफी बढ़िया स्वागत किया और इसके बाद राष्ट्रपति संगम क्षेत्र में पहुंची। पवित्र स्नान करने के बाद उन्होंने गंगा यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में खड़े होकर प्रार्थनाएं भी की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों उनके साथ ही संगम पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन की ओर से पहले जारी एक बयान में कहा गया था कि पवित्र स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू अक्षय वट और हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगी। बयान में कहा गया था, कि वह डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगे।

 

प्रधानमंत्री ने भी लगाई थी आस्था की डुबकी

आपको बता दें कि 13 जनवरी को शुरू हुआ भव्य महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो देश और दुनिया भर से भक्तों का आकर्षित करता है। महोत्सव का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रयागराज के इस महाकुंभ मेले में अपना आगमन किया था और त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई थी। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के अलावा बीजेपी के लगभग सभी कैबिनेट मंत्री महाकुंभ में अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। जिनके फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।