भाजपा नेता संजय टंडन की माता की प्रार्थना सभा आज, सैनी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय रुपानी और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने शोक जताया

भाजपा नेता संजय टंडन की माता की प्रार्थना सभा आज, सैनी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय रुपानी और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने शोक जताया

Prayer meeting for the mother of BJP leader Sanjay Tandon

Prayer meeting for the mother of BJP leader Sanjay Tandon

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर। Prayer meeting for the mother of BJP leader Sanjay Tandon: भाजपा  नेता संजय टंडन की माता श्रीमती ब्रिज पाल टंडन (पत्नी स्व. श्री बलरामजी दास टंडन) की प्रार्थना सभा दिनांक 27.10.24 को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक चंडीगढ़ क्लब, चंडीगढ़ में होगी। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय रुपानी और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व. बलरामजी दास टंडन की पत्नी बृजपाल टंडन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने भाजपा नेता संजय टंडन के आवास पर पहुंचकर शोक संत्पत परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी संजय टंडन को माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता एवं स्व. बृजपाल टंडन के बेटे संजय टंडन को ढांढस बंधाते हुए शोक व्यक्त किया मां संसार होती है, वे हमेशा अपने परिवार और समाज की भलाई के लिए कार्य करती हैं। मां के संस्कारों से ही परिवार की नई पहचान बनती है। स्व. बृजपाल टंडन समाज सेवा की प्रतिमूर्ति थी, जिन्होंने परिवार और समाज सेवा में समन्वय बनाते हुए नारी शक्ति के सामने मिसाल पेश की। 

Prayer meeting for the mother of BJP leader Sanjay Tandon

      मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व. बलरामजी दास टंडन का भाजपा संगठन को मजबूत देने में विशेष योगदान रहा है। वे आपातकाल के अत्याचारों को सहते हुए राष्ट्र सेवा के पथ पर अडिग रहे और उनकी पत्नी स्व. बृजपाल टंडन ने भी आपातकाल के दौरान परिवार का भरण-पोषण करके नारी शक्ति के सामने नई मिसाल पेश की। टंडन परिवार ने हमेशा राष्ट्र और समाज सेवा को सर्वोपरि माना है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्व. बलरामजी दास टंडन की आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में यातनाएं सहना है। 

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल के सह प्रभारी तथा स्व. बृजपाल टंडन के बेटे संजय टंडन ने कहा कि उनकी माता परिवार के लिए प्रेरणा स्त्रोत थी। उन्होंने परिवार को संस्कारवान बनाने के साथ समाज सेवा के साथ जोड़े रखा, अब उनकी स्मृतियां शेष रह गई हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए वे बलरामजी दास टंडन फाउंडेशन के जरिये गरीबों की मदद करते हैं। हर माह गरीबों को राशन देने के साथ सामाजिक कार्यों में भी विशेष योगदान रहता है।