महाकुंभ आए लोगों के खाने में मिट्टी डालने वाला SHO सस्पेंड; वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन, प्रयागराज के रास्तों पर हजारों लोग फंसे

Prayagraj SHO Suspend After Video Viral Putting Mud in Food of MahaKumbh People
MahaKumbh Mela 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद से हालात काफी बदल गए हैं। इस भगदड़ में अपनों को खोने वाले लोगों को बदहवास देखा जा रहा है। कई ऐसे लोग भी हैं। जिनके बारे में अब तक उनके जिंदा होने या मरने का पता ही नहीं चल रहा है। उनके अपने आंखों में आंसू लिए उन्हें तलाशते घूम रहे हैं। दूसरी ओर इस बीच प्रयागराज में भीड़ बहुत ज्यादा हो जाने के चलते कई रास्ते ब्लॉक हैं। खबरें ऐसी भी आ रहीं हैं कि, प्रयागराज के रास्तों पर हजारों लोग अपने वाहनों के साथ फंसे हुए हैं।
साथ ही उन्हें ये भी हिदायत दी जा रही है कि वे प्रयागराज न जाकर अपने घरों को लौट जायें। इस बीच लोग काफी परेशान हो रहे हैं। वह न इधर के हैं और न उधर के। वे खुद को फंसा सा महसूस कर रहे हैं। वहीं इसी बीच बीते वीरवार को प्रयाग से एक आए एक वीडियो ने दिमाग खराब करके रख दिया। इस वीडियो में प्रयागराज पुलिस के एक SHO ने श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए भंडारे में बेहूदा हरकत की। उसने खाने में मिट्टी उड़ेल दी। ताकि वो खाना लोगों को न मिल पाये।
अब हो गया SHO पर बड़ा एक्शन
खाने में मिट्टी डालते हुए SHO का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आक्रोशित हो उठे और प्रयागराज पुलिस पर सवाल उठाए। वहीं वीडियो वायरल होने और लोगों के रोष को देखते हुए पुलिस अधिकारी हरकत में आए। जिसके बाद SHO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ एसएचओ पर बनती कार्रवाई भी की जा रही है। बताया जाता है कि, एसएचओ का नाम बृजेश तिवारी है। जिसकी बतौर थाना प्रभारी सोरांव थाने में तैनाती थी।
समाजसेवी लोगों ने लगा रखा था भंडारा
महाकुंभ आए लोगों और रास्तों पर फंसे लोगों के लिए कुछ समाजसेवी लोगों ने भंडारा लगाया हुआ था ताकि श्रद्धालुओं को खाने-पाने की दिक्कत न आए। लेकिन इस SHO ने श्रद्धालुओं के लिए खाना न बनाने देने की कोशिश की और खाने में मिट्टी झोंक दी। लोगों ने कहा था- भीड़ नियंत्रण के लिए यही उपाय ठीक है कि भंडारे के खाने में राख डाल दो। ताकि भोजन ही नहीं होगा तो लोग इकट्ठा नहीं होंगे। इंसानियत नहीं रह गई है। ये बहुत ही शर्मनाक है।
अखिलेश यादव ने भी शेयर किया था वीडियो
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी खाने में मिट्टी मिलाये जाने का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था और पुलिस के व्यवहार की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फंसे लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे है उनके सद्प्रयासों के ऊपर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाल दी जा रही है। वहीं अखिलेश ने प्रयागराज के लोगों से महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की मदद करते रहने को कहा।
अखिलेश यादव ने कहा- हम उत्तर प्रदेश की दयालु जनता व स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह करते हैं कि वो अपने गाँव-बस्ती-शहर में जाम में फँसे श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करें। सरकार को इस तरह के बड़े प्रबंधन के लिए स्वयं तैयार रहना चाहिए था लेकिन न तो सरकार अब ऐसा कर सकती है और न ही उनकी तरफ़ से ऐसा करने की कोई संभावना दिख रही है। इसलिए ऐसे गंभीर हालातों में श्रद्धालुओं की सेवा करना भी महाकुंभ के पुण्य से कम नहीं है. हम सबको अपनी-अपनी सामर्थ्य और क्षमता के अनुरूप आगे आकर जन-सेवा के इस महायज्ञ मे शांतिपूर्वक अनाम सहयोग करना चाहिए।
महाकुंभ में 30 करोड़ से ज्यादा लोगों का स्नान
महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद हालात जैसे भी हों लेकिन लोगों का महाकुंभ जाना और पवित्र स्नान करना जारी है। आज सुबह 8 बजे तक 43 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार 30 जनवरी तक 30 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। एक तरफ जहां भारी संख्या में लोग प्रयागराज और महाकुंभ में मौजूद हैं तो वहीं दूसरी ओर महाकुंभ पहुँचने के लिए बड़ी संख्या में रास्तों पर भी फंसे हुए हैं।
- prayagraj sho suspend
- prayagraj sho video viral
- prayagraj mahakumbh devotees
- mahakumbh massive crowd of devotees
- mahakumbh devotees massive crowd
- mahakumbh stampede video
- mahakumbh stampede update
- prayagraj stampede news
- prayagraj mein kumbh ka mela
- prayagraj mein mahakumbh 2025
- mahakumbh mela 2025 prayagraj
- prayagraj mahakumbh mela 2025
- mahakumbh 2025 news update
- mahakumbh 2025 video update
- prayagraj sangam video update
- mahakumbh 2025 story
- mahakumbh mela 2025
- maha kumbh 2025
- mahakumbh 2025
- prayagraj kumbh mela 2025
- mahakumbh kyon jana chahiye