कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया के खिलाफ़ हुआ पुलिस कंप्लेंट दर्ज, जाने क्या है मामला

कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया के खिलाफ़ हुआ पुलिस कंप्लेंट दर्ज, जाने क्या है मामला

 इंडिया गोट टैलेंट नामक शो में कथित तौर पर इंसलटिंग लैंग्वेज यानी अपमानजनक भाषा का उपयोग करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।

 

Ranveer Allahbadia: महाराष्ट्र के मुंबई में लोकप्रिय सोशल मीडिया हस्तियां रणवीर अल्लाहाबदिया और अपूर्व मुखिया जिन्हें बियर बाइसेप्स और द रिबेल किड के नाम से जाना जाता है, के साथ-साथ कॉमेडीअन समय रैना के खिलाफ इंडिया गोट टैलेंट नामक शो में कथित तौर पर इंसलटिंग लैंग्वेज यानी अपमानजनक भाषा का उपयोग करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। शो के आयोजकों के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर पर भी मामला दर्ज किया गया है। मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत पर पत्र में उल्लेखित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

 

क्या है पूरा मामला

 

दरअसल कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखिया बियर बाइसेप्स पॉडकास्ट के साथ रैना के शो के एक एपिसोड में शामिल हुए थे। शो के दौरान अल्लाहाबदिया ने माता-पिता के बीच यौन या अंतरंग संबंधों के बारे में एक प्रतियोगी से पूछा कि आप क्या पसंद करेंगे? इस सवाल को लेकर उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और नेटीजंस ने अल्लाहाबदिया पर निशाना साधा। रणवीर अल्लाहाबदिया के सवाल पर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शंस देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा कि लोग ऐसे शो में अपना अश्लील रंग दिखते हैं। रणवीर ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिसे लेकर वह सहज ना हो बस आज उनका नकाब उतर गया है, और लोग उनका असली चेहरा देख सकते हैं। तो एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि यह ना तो कॉमेडी है और ना ही वयस्क हास्य यह एक बीमार विकृति है।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का भी आया रिएक्शन

तो वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी पत्रकारों ने पॉडकास्ट की टिप्पणी के बारे में पूछा, इस पर उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में पता चला मैंने अभी तक इसे नहीं देखा है। चीजों को गलत तरीके से कहा और पेश किया गया है, सभी को बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं। वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्री नेता ने कहा कि यह रचनात्मक नहीं है यह विकृत है और हम विकृत व्यवहार को सामान्य नहीं मान सकते यह तथ्य की इस बीमार टिप्पणी पर जोरदार तालियां बजी हम सभी को चिंतित कर रहा है।