हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली; इसी जिले में CM नायब सैनी की सीट, BJP के प्रचार को 'बूस्ट' करेंगे
PM Narendra Modi Kurukshetra Election Rally Haryana Vidhan Sabha Chunav
PM Modi in Kurukshetra: हरियाणा में विधानसभा चुनाव-2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां ताल ठोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी को लेकर ज़ोर लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के चुनावी प्रचार में उतरने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की पहली चुनावी रैली कुरुक्षेत्र में है।
पीएम मोदी साढ़े 3 बजे के आसपास कुरुक्षेत्र के थीमपार्क में रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। पीएम मोदी की रैली को लेकर बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हरियाणा पुलिस के 8 एसपी, 20 डीएसपी पीएम की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। रैली को देखते हुए कुरुक्षेत्र के संबन्धित कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री रोकी गई है। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
कुरुक्षेत्र जिले में CM नायब सैनी की लाडवा सीट
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी प्रचार हरियाणा के उस जिले से शुरू हो रहा है। जहां CM नायब सैनी की सीट है। बीजेपी ने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से सीएम सैनी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र जिले में चुनावी रैली सीएम सैनी के लिहाज से बेहद अहम है।
हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी BJP के प्रचार को 'बूस्ट' करेंगे। मोदी के आने से बीजेपी के प्रचार में तेजी के साथ पार्टी की फिजा में बदलाव संभव है। कई बार प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के लिए चुनावी माहौल बदला है और पार्टी के पक्ष में लोगों के समर्थन को जादुई तौर से मोड़ा है।
सीएम सैनी समेत तमाम बड़े नेता रहेंगे मौजूद
कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सीएम सैनी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की मौजूदगी रहने वाली है।
वहीं बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 6 जिलों से 23 विधानसभा कैंडिडेट और सांसद भी बुलाये गए हैं। रैली में दो स्टेज बनाए गए हैं। एक स्टेज पर 23 कैंडिडेट मौजूद रहेंगे। वहीं यह दावा किया जा रहा है कि 20000 से ज्यादा लोग इस रैली में पहुंचेंगे। इतनी संख्या में वहां कुर्सी लगाई गईं हैं।
10 साल में 5वीं बार कुरुक्षेत्र आ रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल में 5वीं बार कुरुक्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की यह 5वीं चुनावी रैली है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में वह थानेसर आए थे। इसके अलावा 2014 में ही कुरुक्षेत्र के थीमपार्क में दूसरी बार चुनावी रैली की थी। वहीं 2019 में पीएम मोदी ने मेला मैदान में रैली की थी। इसके बाद 2019 में ही 8 मई को फिर से पीएम मोदी कुरुक्षेत्र आए थे और चुनावी रैली को संबोधित किया था।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल बदला
हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इलेक्शन कमीशन (ECI) ने नया शेड्यूल जारी किया है। जहां नए शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी और 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाना था।
हरियाणा में कितने पोलिंग स्टेशन और कितने वोटर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, हरियाणा के 22 जिलों में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 90 सीटों में 73 जनरल, 0 ST और 17 SC सीटें हैं। वहीं हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 2.01 करोड़ है। इन कुल वोटरों में 1.06 करोड़ पुरुष और 0.95 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। वहीं हरियाणा में युवा वोटरों (उम्र-20 से 29) की संख्या 40.95 लाख है। जबकि फ़र्स्ट टाइम वोटरों (उम्र-18 से 19) की संख्या 4.52 लाख है। इसके साथ ही पीडबल्यूएस, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 10 हजार 495 लोकेशन पर 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां लोग वोट डालने के लिए आएंगे।
हरियाणा में इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव
हरियाणा में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। यानि हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव साल 2019 में हुआ था। तब चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को चुनावी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी की थी और 4 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं 7 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तिथि थी। जबकि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती की गई और रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया था।
किसी भी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत
2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी को अकेले दम पर 46 सीटों की जरूरत होती है। लेकिन रिजल्ट के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी ने आपस में गठबंधन किया और राज्य में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाई। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे।
लेकिन यह गठबंधित सरकार इस साल लोकसभा चुनाव से पहले बिखर गई। 12 मार्च को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उसी दिन नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने के लिए तय विधायकों की संख्या के हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी सरकार है। वहीं इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है। उधर इनेलो भी इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान में है।
इनेलो और मायावती की बीएसपी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार देखना यह होगा हरियाणा की जनता किस पार्टी को सत्ता में बैठाती है। ज्ञात रहे कि, हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं थीं तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। जिसे 2019 में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी।
- pm modi kurukshetra live update
- pm modi public meeting in kurukshetra
- pm modi in kurukshetra haryana
- pm modi jansabha in kurukshetra
- pm modi haryana election rally
- pm narendra modi haryana election rally
- prime minister haryana election rally
- haryana assembly election 2024
- haryana assembly election update
- haryana vidhan sabha chunav 2024
- haryana election 2024
- haryana chunav 2024
- haryana politics