PM Modi on Vinesh Phogat- ''काश मैं शब्दों में निराशा को व्यक्त कर पाता''; PM Modi ने विनेश फोगाट के लिए जारी किया बयान

''काश मैं शब्दों में निराशा को व्यक्त कर पाता''; PM Modi ने विनेश फोगाट के लिए जारी किया बयान, संसद में स्टेटमेंट देंगे खेल मंत्री

PM Modi on Vinesh Phogat Disqualify From Paris Olympics Wrestling Finals

PM Modi on Vinesh Phogat Disqualify From Paris Olympics Wrestling Finals

PM Modi on Vinesh Phogat: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। 50 किलोग्राम महिला वर्ग कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश ओवरवेट पाई गईं। विनेश का वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक (लगभग 100 ग्राम) पाया गया। जिसके चलते वह डिसक्वालीफाई हो गईं। अयोग्य घोषित होने से विनेश न केवल फाइनल से बाहर हो गईं हैं, बल्कि वह मेडल से भी चूक गईं हैं। विनेश फोगाट कुश्ती के जबरदस्त फ़ॉर्म में थीं। जिसे देखते हुए विनेश फोगाट से गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद जताई जा रही थी। वहीं सिल्वर मेडल तो पक्का ही माना जा रहा था। लेकिन पता नहीं विनेश फोगाट को किसकी नज़र लग गई। ऐसा होने से जहां विनेश फोगाट को तो तगड़ा झटका लगा ही है, साथ ही भारत की उम्मीदें चूर-चूर हुईं हैं।

PM Modi ने विनेश फोगाट के लिए जारी किया बयान

पहलवान विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल से बाहर होने के चलते इस समय टूट चुकी हैं। पूरे देश से उन्हें हिम्मत बधाई जा रही है। जहां इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विनेश फोगाट की हौंसला अफजाई की है। पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को 'चैंपियनों में चैंपियन' बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए लिखा- "विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुखद है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापसी करो! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"

PM Modi on Vinesh Phogat Disqualify From Paris Olympics Wrestling Finals

 

पीएम मोदी ने कहा- विनेश की अयोग्यता पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाए

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य होने के मामले पर पीएम मोदी एक्टिव नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की है और विनेश फोगाट मामले में पूरी जानकारी ली है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विनेश फोगाट की वापसी पर हर विकल्प भारत द्वारा आजमाने और समाधान के प्रयास की बात कही है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, पीटी ऊषा से विनेश फोगाट मामले में भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराने को भी कहा है।

दरअसल, सूत्रों ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी है तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली है। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया है।

विनेश फोगाट पर संसद में स्टेटमेंट देंगे खेल मंत्री

विनेश फोगाट के अयोग्य होने और पेरिस ओलंपिक फाइनल से बाहर होने को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज है। विपक्ष के नेता इस मामले में सरकार से जवाब मांग रहे हैं। संसद सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने सरकार के सामने यह मामला ज़ोरों-शोरों से उठाया है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में जानकारी दी कि, 'केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर लोकसभा में बयान देंगे।

 

विनेश फोगाट के अयोग्य होने को साजिश करार दे रहे कुछ लोग

वहीं विनेश फोगाट के अयोग्य होने के पीछे साजिश का मुद्दा भी खूब गर्म है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने बयान सामने आ रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि, विनेश फोगाट के अयोग्य करने के पीछे साजिश रची गई है। यहां तक की आम आदमी पार्टी के नेताओं और सपा के नेताओं ने साजिश की बात कही है। सपा मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि, ''विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।''

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि, ये विनेश का नही देश का अपमान है, विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे। इसके साथ संजय सिंह ने कहा कि, विनेश फोगाट भारत की बहादुर बेटी है। विनेश ने 4 बार की विश्व चैंपियन को मात दी। अब वो Final में पहुंच गईं तो उनका 100 ग्राम वजन ज़्यादा बता दिया गया।

संजय सिंह ने कहा कि, भारत की बेटी Final में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने जा रही थी और यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उनके ख़िलाफ़ साज़िश रच दी गई। भारत सरकार को इसमें तुरंत हस्तक्षेप करके कहना चाहिये कि अगर भारत की बेटी का अपमान करोगे तो हम ओलंपिक का बहिष्कार करेंगे। यह देश और देश की बेटी विनेश फोगाट के साथ घोर अन्याय है।

वहीं आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,  विनेश के मामले में सभी कह रहे हैं- बड़ी साज़िश है। भाजपा कहती है प्रधानमंत्री का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, वो देशों में युद्ध रुकवा देते हैं। विनेश के लिये उनकी कोई नहीं सुन रहा? ओलंपिक प्रमुख से बात करें।

PM Modi on Vinesh Phogat Disqualify From Paris Olympics Wrestling Finals