मोहाली में 95 लोग हुए डेंगू का शिकार

मोहाली में 95 लोग हुए डेंगू का शिकार

मोहाली में 95 लोग हुए डेंगू का शिकार

मोहाली में 95 लोग हुए डेंगू का शिकार

मोहाली। जिले में चौबीीस घंटे में शनिवार को 95 डेंगू के नए मरीज आए। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या  3168 हो गई।। सिवि‌ल सर्जन डॉ आदर्श पाल कौर ने इसकी पु‌ष्टि की।जानकारी के मुताबिक वीआईपी शहर में डेंगू कहर बरपा रहा है। मोहाली और डेराबस्सी सब डिवीजन में हालत काफी खराब है। इन एरिया में प्रत्येक घर में मरीज सामने आ रहे हैँ। हालांकि सेहत विभाग की टीम ने डेंगू के हाई रिस्क एरिया की पहचान कर सूची प्रशासन को भेजी थी। साथ ही अब प्रशासन की टीम द्वारा इलाके में सर्वे करवाया जा रहा है। साथ ही लोगों को बीमारी से जागरू करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। हालांकि केस कम बिल्कुल नहीं हो रहे हैं। हालांकि अ‌धिकारी मानकर चल रहे है कि नवंबर अंत स्थिति पूरी तरह से काबू में होगी। जबकि दूसरी तरफ सेहत विभाग की तरफ जिला सिविल अस्पताल में अस्सी बैड का स्पेशल डेंगू वार्ड तैयार किया गया। साथ ही सभी सिविल जिला सिविल अस्पताल में डेंगू का इलाज फ्री किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह इसका पूरा लाभ उठाए।