कांग्रेस के भ्रष्टाचार राज को देख चुकी है जनता, भाजपा लगाएगी हैट्रिक : संजय टंडन

कांग्रेस के भ्रष्टाचार राज को देख चुकी है जनता, भाजपा लगाएगी हैट्रिक : संजय टंडन

Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024

भाजपा नेता ने पंचकूला प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के रोड शो में की शिरकत 

चंडीगढ़, 11 सितंबर। Haryana Assembly Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हरियाणा में भाजपा हैट्रिक लगाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी सरकार से जनता ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार राज से उन्हें मुक्ति चाहिए। 

संजय टंडन बुधावर को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के नामांकन से पहले आयोजित रोड शो में जनता को संबोधित कर रहे थे। जनता ने पूरे उत्साह के साथ तीसरी बार भाजपा की हैट्रिक लगाने की हुंकार भरी। 

उन्होंने जनता को आगाह किया कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस केवल जनता भ्रमित करने का काम करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का शिगुफा छोड़ा, लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलते हैं और जनता को धोखा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी की लगातार जनहित में कार्य कर रही है और सरकार अगले पांच वर्षों में हरियाणा को और भी बेहतर बनाएगी। भाजपा की सरकार रात को 2 बजे भी जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहती है। भाजपा की जीत के साथ कमल का फूल पंचकूला में खिलेगा और पार्टी के नेता पूरी लगन के साथ इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने केवल जनता के बीच झूठ फैलाने और उन्हें धोखा देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मोहबत्त की दुकान में अब कोई सामान नहीं बचा है और जो भी है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त है। हरियाणा के लोग 5 अक्टूबर को मतदान करेंगे और 8 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी। कांग्रेस की पिछली सरकारों की विफलताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ने किए गए वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने गरीबों और महिलाओं के लिए ठोस योजनाओं का कार्यान्वयन किया है। आज हरियाणा की 50 लाख महिलाओं को 500 रुपए का गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने स्टार प्रचारक उतारे; जेल में बंद केजरीवाल का भी नाम, CM भगवंत मान और पंजाब के मंत्री भी आएंगे

हरियाणा में AAP उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट आ गई; इसमें 21 उम्मीदवार घोषित, लाडवा से CM सैनी के खिलाफ जोगा सिंह को टिकट

CM नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कल भंग की जा सकती है विधानसभा, देखें बड़ी खबर