Panchkula Veda Bar Firing| पंचकूला में वेदा बार के बाहर गोलीबारी; कई राउंड गोलियां चलीं, दहशत का माहौल बना

पंचकूला में बार के बाहर गोलीबारी; वो बाइक पर आए और चलाने लगे गोलियां, दहशत का माहौल बना, पुलिस पहुंची

Panchkula Veda Bar Firing

Panchkula Veda Bar Firing

Panchkula Veda Bar Firing: चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला में शरारती तत्व बिलकुल बेखौफ नजर आ रहे हैं। इनके अंदर पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। दरअसल, रविवार देर रात पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित वेदा बार के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी कर हड़कंप मचा दिया।

गनीमत यह रही कि, इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, बताया जाता है कि एक गोली वहां पास खड़ी एक गाड़ी के शीशे पर जरूर लगी है। फिलहाल, घटना को अंजाम देने के बाद उक्त शरारती तत्व फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

बाइक पर आए थे, कई राउंड गोलियां चलाईं

मिली जानकारी के अनुसार, शरारती तत्व बाइक पर सवार होकर वेदा बार के पास पहुंचे थे और गोलीबारी की। उन्होने कई राउंड (करीब पांच) गोलियां चलाईं। गोलीबारी की इस घटना के बाद मौके पर दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जहां सेक्टर 5 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच व बनती कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि, उक्त शरारती तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- उमंग श्योराण