पंचकूला में खून से सनी लाश मिली; घर में बेड पर अर्धनग्न पड़ा था शख्स, गोली लगी है, पास ही पड़ी थी पिस्टल

Panchkula Man Dead Body Found in House
Panchkula Man Dead Body Found in House: चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला में एक शख्स की खून से सनी लाश मिली है। शख्स के गोली लगी है। उसे घर में बेड पर मृत पाया गया। जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर 11 में यह पूरी घटना हुई है। मृतक शख्स का नाम आनंद सिंह बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश कब्जे में ले ली है और आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की अब तक जांच में यह माना गया है कि, शख्स आनंद सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सेक्टर 5 थाना पुलिस घटना में जांच में जुटी है। मृतक आनंद सिंह पंचकूला के सेक्टर 11 में सरकारी मकान में रह रहा था। यह भी जानकारी सामने आ रही है।
रिपोर्ट- उमंग
Related News
अपूर्वा मुखीजा ने सोशल मीडिया पर शेयर की धमकियां, जाने लोगों ने क्या क्या कहा
Tuesday, 08 Apr, 2025
उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना, एक युवती का हुआ 6 दिनों तक गैंग रेप
Tuesday, 08 Apr, 2025
अमेरिका में किए जा रहें है Student Visa रद्द, जाने क्या है इसके पीछे की वजह?
Tuesday, 08 Apr, 2025
Box office collection को लेकर आया अजय देवगन का रिएक्शन, जाने क्या कहा
Tuesday, 08 Apr, 2025
Horoscope Today 09 April 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Tuesday, 08 Apr, 2025