Panchkula KBC Fraud 17.5 Lakh| KBC लिंक पर क्लिक करते ही उड़े 17.5 लाख; पंचकूला की महिला के साथ धोखा, पुलिस ने बिहार से पकड़े 2 ठग

सावधान! KBC लिंक पर क्लिक करते ही उड़े 17.5 लाख; पंचकूला की इस महिला के साथ हुआ बड़ा खेला तो पुलिस ने बिहार से पकड़े 2 ठग

Panchkula KBC Fraud 17.5 Lakh Latest News Update

Panchkula KBC Fraud 17.5 Lakh Latest News Update

Panchkula KBC Fraud 17.5 Lakh: डिजिटल सिस्टम से काम जितना आसान हो रहा है तो वहीं लोग ठगी का शिकार भी खूब हो रहे हैं। सामान्य ठगों से ज्यादा डिजिटल ठग शातिर और खतरनाक है। ये कहीं भी बैठे-बैठे पल-भर में आपके लाखों उड़ा देते हैं। इसलिए आप जब भी कोई डिजिटल प्लेटफार्म या सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें तो बेहद सावधान रहें वरना आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है जैसा पंचकूला की एक महिला के साथ हुआ। शातिर डिजिटल ठगों ने पंचकूला की एक महिला को लालच के जाल में ऐसा फंसाया कि उसके 17.5 लाख रूपय चले गए। पंचकूला पुलिस ने महिला से यह ठगी करने वाले दो ठगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। ये फेसबुक जैसे सोशल प्लेटफार्म के जरिए लोगों को भ्रमित कर उनके खातों में सेंध लगा रहे थे। दोनों ठगों की पहचान बेगूसराय के जी लोहिया नगर के रहने वाले शालिग्राम और राज कुमार के रूप में हुई है।

KBC लिंक के नाम पर महिला के उड़ा दिये 17.5 लाख

मिली जानकारी के अनुसार, राज कुमार और शालिग्राम ने फेसबुक का जरिए केबीसी के लिंक को अपलोड किया हुआ था। जहां फेसबुक चलाते हुए पंचकूला के सेक्टर 20 की रहने वाली महिला को केबीसी का यह लिंक दिखाई दिया। लिंक कुछ ऐसा था कि महिला के मन में लालच का लड्डू फूट गया और इसके बाद महिला ने लिंक पर क्लिक करने में जरा भी देर नहीं लगाई। वहीं महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो मौके की ताक में बैठे शालिग्राम और राज कुमार ने अपना काम शुरू कर दिया। ठगों ने महिला पर ओ टी पी का पैंतरा फेंका। जिसमें महिला फंस गई।

साल 2022 में महिला ने दी शिकायत

पुलिस की जांच के मुताबिक महिला ने ये शिकायत साल 2022 के मई में थाना सेक्टर 20 में आकर की थी। महिला ने बताया था कि उसके पास फेसबुक पर एक केबीसी ग्रुप ज्वाइन करने का लिंक आया था। जैसे ही रुटिन में महिला ने उस लिंक पर क्लिक किया तो वह उस ग्रुप में ज्वाइन हो गई। इसके बाद महिला के पास फोन काल आया। फोन पर शख्स ने कहा कि वह केबीसी का मेंबर है और केबीसी में निकली लाटरी के पैसे दिलवाता है। उसने महिला से कहा कि उसकी 17.5 लाख रुपये की लाटरी लगी है। शख्स ने महिला से बैंक डिटेल मांगी ताकि पैसे ट्रांसफर कर दिये जाएं। इसके बाद महिला झांसे में आ गई और ओटीपी दे दिया। ओटीपी देते ही खाते से 50 हजार रुपये कट गये। इसके अगले दिन 50 हजार, 2 लाख, 2 लाख 2 लाख, 2 लाख फिर 50 हजार रुपये की 6 ट्राकजेक्शन की गई। साइबर ठगों ने महिला के खाते से कुल 17.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। फिलहाल जिला पंचकूला पुलिस ने दोनों ठगों का 9 दिनों का प्राइस रिमांड हासिल किया है ताकि आरोपियों के इस नेटवर्क को तोड़कर कर अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।

रिपोर्ट- आदित्य शर्मा