पाकिस्तानी ट्रेन हुआ हाईजैक, 100 से अधिक लोगों को बनाया गया बंधी

balochistan: उग्रवादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार को दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में 400 से अधिक लोगों को ले जा रही ट्रेन पर हमला कर दिया है और अपनी मांगों को पूरा न करने के लिए उन्हें मार डालने की धमकी भी दी है। इसके साथ ही समूह ने बंधकों को बचाने का कोई भी प्रयास किए जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। तो चलिए थोड़े विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारे में।
100 से अधिक लोग बने बंधक
पुलिस और रेलवे अधिकारियों के अनुसार अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की, जिसमें ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया। 400 से अधिक यात्रियों को लेकर ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत के क्वांटा से ख़ैबेर के पेशावर जा रही थी, जब उस पर हमला हुआ। बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया। एक उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक बयान में हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों सहित ट्रेन के 100 लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि बंधकों के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बंधकों में पाकिस्तानी सेना के लोग भी हैं शमिल
आपको बता दें कि उग्रवादियों ने जिन्हें बंदी बनाया है, उनमें पाकिस्तान सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधी बल और इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस के सक्रिय ड्यूटी कर्मी शामिल है। यह सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे। बी एल ए ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर कब्जे वाली सेना किसी भी सैन्य हस्तक्षेप का प्रयास करती है तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इस ऑपरेशन के दौरान बलूच लड़ाकू ने महिलाओं बच्चों और बलोच यात्रियों को रिहा कर दिया है। बलूचिस्तान में अलगाववादी उग्रवादी समूह ने विद्रोह छेड़ रखा है और अक्सर सरकार सेना और चीनी हित को निराश बनाते हैं और क्षेत्र की खनिज संपदा के अधिक हिस्से की मांग करते हैं।