होली की रात को एक ही गांव के 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत

होली की रात को एक ही गांव के 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत

2 Youths Died in a Road Accident

2 Youths Died in a Road Accident

रादौर,15 मार्च: 2 Youths Died in a Road Accident: होली की रात को एक ही गांव के 2 युवकों की इनोवा गाड़ी सहित पश्चिमी यमुनानहर के धनौरा पुल के पास नहर में गिरने से डूबकर मौत हो गई। इनोवा गाड़ी व नहर में डूबे दोनों युवको की देर रात तक पश्चिमी यमुना नहर में गोताखोरो, परिजनों व ग्रामीणों द्वारा तलाश की गई। लेकिन नहर में डूबे युवको का कोई अता पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों व प्रशासन की ओर से नहर में लापता हुए युवको की तलाश के लिए गोताखोरो की सहायता ली गई। गोताखोर प्रगट सिंह, गोताखोर अमर सिंह कांबोज अलाहर व अन्य गोताखोरो ने शनिवार को दिनभर नहर में लापता हुए युवक की तलाश की। सुबह लगभग 10 बजे पहले युवक का शव बरामद हुआ। वहीं दोपहर 3 बजे दूसरे युवक का नहर से शव बरामद हुआ। शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल करनाल भेजा। मृतको के गांव सढुरा, ब्लॉक रादौर में युुवको की मौत से मातम छाया हुआ है। वहीं मृतको के परिवार पर भी उनकी मौत से दुखों का पहाड टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव सढूरा निवासी दलबीर सिंह काला व संदीप धीमान काला अपने दोस्त को इनोवा गाड़ी से छोडऩे के लिए गांव धनौरा गए थे। शुक्रवार रात्रि लगभग 9 बजे जब वे अपने दोस्त को छोड़कर वापिस आ रहे थे तो पश्चिमी यमुना नगर के धनौरा पुल के समीप पहुंचे तो उनकी इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इनोवा गाड़ी पश्चिमी यमुना नहर में गिरने से उसमें सवार दोनों युवक दलबीर सिंह व संदीप गाड़ी सहित गहरे पानी में डूब गए। लेकिन अंधेरा होने के कारण युवको को बचाने के लिए कोई मदद नहीं पहुंच पाई। जैसे ही गाड़ी सहित दो युवकों के नहर के गहरे पानी में डूबने की सूचना गांव सढूरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को मिली तो भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे। नहर में डूबे दोनो युवको की खोजबीर की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में नहर में डूबे युवको की खोजबीन के लिए गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवक संदीप का शव नहर के पानी में तैरता हुआ मिला। जिसे बाहर निकाला गया। बाद में काफी खोजबीन के बाद इनोवा गाड़ी गहरे पानी में मिली । जिसे बाहर निकाला गया। इनोवा गाड़ी में ही दलबीर सिंह का शव मिला। लोगों की मदद से गोताखोरों ने इनोवा गाड़ी व शवो को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। मृतक दलबीर सिंह (40) गांव सढुरा में खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा चलाता था। जो 2 बच्चों अमित (24) व मुस्कान का पिता था। मुस्कान की शादी हो चुकी है। जबकि मृतक दलबीर सिंह के पिता प्रेम सिंह का दशको पहले निधन हो चुका था। मृतक संदीप धीमान काला (38) भी गांव सढुरा का रहने वाला था। जो रादौर में लगभग 10-12 वर्षो से टैक्सी चलाने का काम करता था। जो एक लड़के व एक लड़की का पिता था। शनिवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शवो का गांव सढुरा में अंतिम संस्कार किया गया।