महाशिवरात्रि पर इन मंदिरों में जरुर करें महादेव के दर्शन, हर मनोकामना होगी पूरी, देखें क्या है खास
- By Habib --
- Monday, 10 Feb, 2025
![20-Mandir](https://www.arthparkash.com/uploads/20-Mandir.gif)
On Mahashivratri, you must visit these temples to see Mahadev, all your wishes will be fulfilled
देवों के देव महादेव कई लोगों के आराध्य हैं। हर साल बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे देश में भक्तों का उत्साह चरम पर होता है। इस खास दिन बाबा भोलेनाथ के भक्त उनकी भक्ति में डूबे नजर आते हैं। इस बार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस खास दिन भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत करते हैं, उनको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं आप शिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर भी जा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भगवान शिव के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
महाकाल ज्योर्तिलिंग, उज्जैन
बता दें कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से महाकाल ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग एक ऐसा स्थान है, जहां शिवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल 9 दिनों तक अलग-अलग रूपों में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का सेहरा स्वरूप दुनियाभर में प्रचलित है। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्त देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी उज्जैन पहुंचते हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस
महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मंदिर गंगा नदी के घाट पर स्थित है। बताया जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस स्थान पर भगवान शिव और मां पार्वती का प्रिय स्थान भी माना जाता है।
ओमकारेश्वर मंदिर, शिवपुरी
मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित ओमकारेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आप भी शिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ के दर्शन करने का मन बना रहे हैं। तो ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां का सबसे नजदीकी इंदौर एयरपोर्ट है।
सोमनाथ मंदिर, काठियावाड़
गुजरात का सोमनाथ मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है। त्रिवेणी संगम पर स्थित यह मंदिर गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र किनारे स्थित है। सोमनाथ मंदिर पर आक्रमणकारियों और शासकों ने कई बार नष्ट करने का प्रयास किया। लेकिन हर बार इस मंदिर का निर्माण कराया गया।
यह भी पढ़ें:
रवि योग में 8 को रखा जायेगा जया एकादशी व्रत, देखें क्या है खास
माघ गुप्त नवरात्रि व्रत से भक्तों की होती है इच्छाएं पूरी
शनिवार को शनिदेव की ऐसे करें पूजा, बरसेगी कृपा, देखें क्या है खास
नागनी मां के दरबार में सर्पदंश से पीडि़त लोग होकर जाते है ठीक, देखें क्या है खास