50 साल की हुई पत्रकारों की सबसे बडी संस्था एनयूजे (इंडिया)

50 साल की हुई पत्रकारों की सबसे बडी संस्था एनयूजे (इंडिया)

50 साल की हुई पत्रकारों की सबसे बडी संस्था एनयूजे (इंडिया)

50 साल की हुई पत्रकारों की सबसे बडी संस्था एनयूजे (इंडिया)

राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष ने दी मीडीया जगत को शुभकामनाएं

बददी, 23 जनवरी। संजीव कौशल
भारत का सबसे बडा पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) आज 50 साल का हो गया। गौरतलब है कि एनयूजे इंडिया की स्थापना 23 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में हुई थी और तब से लेकर अब तक संस्था को बहुत लंबा, संघर्षपूर्ण व गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। गठन के बाद 7 जंतर मंतर रोड पर इसका राष्ट्रीय कार्यालय स्थापित किया गया था जो कि आज भी सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। एनयूजे इंडिया को पूरे भारत का सबसे बडा पत्रकार संगठन माना जाता है जो कि पत्रकारों के हितों के लडता है। चाहे दिल्ली के कई अंादोलन हो या हिमाचल के हमीरपुर के गांधी चौक का धरना प्रर्दशन संगठन कभी पीछे नहीं हटा। संगठन के स्थापना दिवस पर एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महामंत्री प्रसन्ना मोहंती, प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा व संगठन महामंत्री गोपाल दत्त शर्मा ने तमाम पत्रकारों व मीडीया जगत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। रास बिहारी ने कहा कि यह भारत का ऐसा संगठन है जो कि गैर राजनीतिक तो है ही साथ में इसके संस्थापकों व पदाधिकारियों ने हमेशा पत्रकारों के शोषण विरुद्व जमकर आवाज उठाई है। संसद भवन के घेराव से लेकर दिल्ली में बडे कार्यालयों का घेराव करके एकता दिखाई है। हाल ही में संसद के घेराव का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन कोविड के कारण उसको टाला गया था। उन्होने कहा कि हमारी बहुत सी मांगे है जो केंद्र सरकार के समक्षलंबित है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने कि हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस प्रदेश सरकार से पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेंशन लागू करने के साथ साथ पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग उठाती रही है। आशा है इस बजट सत्र में जयराम ठाकुर सरकार ऐसे एक दर्जन मुददों को हल करेंगे जो हम तीन सालों से उठाते रहेंं हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव सीमा मोहन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, सुमित शर्मा, दिनेश कंवर, हरदेव भारद्वाज, विशाल आनंद, हिमाचल के महासचिव किशोर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सब्रवाल, पंकज भारतीय, प्रवक्ता श्याम लाल पुंडीर, शांति स्वरुप, कांगडा केजिला प्रधान मनजीत भारद्वाज, ऊना जिला प्रधान पंकज कतना, भारत भूषण, कुल्लू के दविंद्र ठाकुर, बिलासपुर के रजनीश महाजन, मंडी के संयोजक अंकुश सूद, राजन पुंछी, जोगिंद्रनगर के कैलाश चंद, सिरमौर के प्रधान राजन पुंडीर, सोलन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, शिमला के प्रधान मोहन चौहान, किन्नौर के समर सिंह नेगी, चंबा के अभिनव कौशल ने संगठन के 50वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।