हरियाणा में भारी हिंसा; नूंह में धार्मिक यात्रा पर पथराव-आगजनी, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, हालात तनावपूर्ण, पुलिस फोर्स संभाल रही मोर्चा

Nuh Violence Haryana News Braj Mandal Yatra
Nuh Violence Haryana News: हरियाणा के नूंह में एक बार फिर भारी हिंसा पनप उठी है। सोमवार को जब यहां से हिंदुओं की धार्मिक बृजमंडल यात्रा निकली तो इस दौरान अचानक से बवाल हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि आगजनी भी शुरू हो गई. बवाल में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। कुछ गाड़ियां आग के हवाले भी की गई हैं। इसके साथ ही पथराव में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। पत्थरबाजों ने पुलिस फोर्स पर भी पथराव किया है। हालांकि, पुलिस फोर्स मौके पर तनावपूर्ण हालातों को संभालने में लगी हुई है। वहीं हालातों को देखते हुए मौके पर और पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। पुलिस के साथ-साथ प्रशासन के आला अधिकारी भी हालात काबू करने में लगे हैं।
मोनू मानेसर के चलते बवाल बढ़ा!
बताया जा रहा है कि, इस यात्रा में गोरक्षक मोनू मानेसर ने भी आने का एलान किया था। मोनू द्वारा एक वीडियो जारी किया गया था। जिसमें उसने यात्रा में शामिल रहने की बात कही थी। माना जा रहा है कि, इसी वजह से बवाल और भड़का। ज्ञात रहे कि, मोनू मानेसर दो मुस्लिम युवक नासिर और जुनैद को उनकी गाड़ी के अंदर जिंदा जलाने का आरोपी है। मोनू इस केस में वांटेड है। आपको यह भी ज्ञात रहे कि, नूंह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है।
बताया जाता है कि, ब्रजमंडल यात्रा एक साल में एक बार निकलती है और हर साल यह नूंह के मंदिरों से होते हुए निकाली जाती है. इस यात्रा में हरियाणा के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से भी लोग शामिल होते हैं। फिरोजपुर झिरका में इस यात्रा का समापन होता है। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी, बजरंग दल व गौरक्षा दल की मुख्य भूमिका रहती है।
नूंह में किस कदर हिंसा, वीडियो देखिए