हरियाणा: जाँच में 391 दावेदारों के नामांकन रद्द
- By Vinod --
- Saturday, 14 Sep, 2024

Nominations of 391 claimants canceled due to investigation
Nominations of 391 claimants canceled due to investigation- चंडीगढ़। प्रदेश की 90 विधानसभाओं में 1745 नामांकन भरे गए हैं। इनमें से 1354 नामांकन सही पाए गए हैं, जबकि 391 नामांकनों में खामियां पाई गई हैं,जिन्हें रद्द किया गया है। शनिवार को नामांकन वापस लेने का समय था, जबकि रविवार को छुट्टी रहेगी। सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम मौका रहेगा। सायं पांच बजे चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे।
बता दें कि 2019 में 1809 नामांकन दाखिल हुए थे, जिसमें से 1258 नामांकन सही पाए गए थे, 343 नामांकनों को खामियों को चलते रिजेक्ट किया गया था। इसके साथ ही 202 लोगों ने चुनावी मैदान में न उतरने का मन बनाते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था। 2019 के चुनावी दंगल में 1133 उम्मीदवार चुनावी दंगल में कूदे थे।
कांग्रेस व भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज बागियों ने निर्दलीय के तौर पर ताल ठोकी है। लिहाजा, कांग्रेस व भाजपा बागियों पर नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही है। इनमें सोनीपत से राजीव जैन, हिसार से सावित्री जिंदल सहित कांग्रेस में भी कई सीटों पर बागी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में कूदे हैं।
विधानसभा कुल नामांकन स्वीकृत रिजेक्ट
आदमपुर 19 13 06
अंबाला कैंट 22 17 05
अंबाला सिटी 20 13 07
असंध 22 18 04
अटेली 16 13 03
बाढड़ा 19 16 03
बडख़ल 19 12 07
बादली 15 14 01
बादशाहपुर 22 18 04
बहादुरगढ़ 19 17 02
बल्लभगढ़ 11 10 01
बरौदा 11 07 04
बरवाला 15 13 02
बावल 14 12 03
बवानी खेड़ा 22 12 10
बेरी 19 15 04
भिवानी 33 23 10
डबवाली 25 19 06
दादरी 23 20 03
ऐलनाबाद 15 11 04
फरीदाबाद 17 15 02
फरीदाबाद एनआईटी 17 15 02
फतेहाबाद 35 27 08
फिरोजपुर झिरका 13 09 4
गन्नौर 15 12 03
गढ़ी सांपला 14 11 03
घरौंडा 12 10 02
गोहाना 18 14 04
गुहला 22 13 09
गुरुग्राम 36 27 09
हांसी 24 21 03
हथीन 13 10 03
हिसार 28 03 05
होडल 18 13 05
इंद्री 10 07 03
इसराना 13 09 04
जगाधरी 23 18 05
झज्जर 13 12 01
जींद 23 17 06
जुलाना 20 12 08
कैथल 16 12 04
कलानौर 16 14 02
कालांवाली 12 08 04
कलायत 30 25 05
कालका 19 15 04
करनाल 19 14 05
खरखौदा 16 11 05
कोसली 24 19 05
लाडवा 27 24 03
लोहारू 20 17 03
महेंद्रगढ़ 24 16 08
महम 24 21 03
मुलाना 15 11 04
नलवा 25 21 04
नांगल चौधरी 12 08 04
नारायणगढ़ 20 07 09
नारनौल 18 15 03
नारनौंद 31 25 06
नरवाना 18 13 05
नीलोखेड़ी 23 18 05
नूंह 16 09 07
पलवल 17 15 02
पंचकूला 19 15 04
पानीपत शहरी 17 13 04
पानीपत ग्रामीण 18 14 04
पटौदी 12 09 03
पिहोवा 17 12 05
पृथला 21 17 04
पुन्हाना 12 08 04
पूंडरी 30 26 04
रादौर 14 11 03
राई 18 15 03
रानियां 27 21 06
रतिया 18 13 05
रेवाड़ी 19 15 04
रोहतक 23 19 04
सढौरा 12 11 01
सफीदों 28 23 05
समालखा 13 09 04
शाहाबाद 17 15 02
सिरसा 22 19 03
सोहना 25 20 05
सोनीपत 17 13 04
थानेसर 14 10 04
तिगांव 19 17 02
टोहाना 17 13 04
तोशाम 28 24 04
उचाना कलां 34 29 05
उकलाना 11 07 04
यमुनानगर 20 15 05