Nitish Kumar-Tejashwi Yadav- नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ; बिहार से एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना, VIDEO

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ; बिहार से एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना, VIDEO आ गया सामने, जरा देखिए

NDA Leader Nitish Kumar Tejashwi Yadav Together In Flight Video Viral

NDA Leader Nitish Kumar Tejashwi Yadav Together In Flight Video Viral

Nitish Kumar-Tejashwi Yadav Together: लोकसभा चुनाव-2024 के रिजल्ट में किसी भी पार्टी को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी भी इस बार हाथ मलते हुए रह गई। अब बीजेपी को सरकार बनाने के लिए एनडीए गठबंधन का ही सहारा है। बीजेपी और एनडीए गठबंधन ने मिलकर 292 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। लेकिन ऐसे में दूसरी ओर गठबंधन के साथी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (12 सीटें) और आंध्र प्रदेश में टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू (16 सीटें) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दोनों पर ही सबकी गहरी नजरें हैं।

दरअसल, विपक्षी इंडिया गठबंधन (234 सीटें) द्वारा भी सरकार बनाने की कोशिश हो रही है। इंडिया गठबंधन इन दोनों नेताओं को अपनी ओर साधने की पुरजोर कोशिश में है। सूत्रो के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि, सीएम नीतीश कुमार को पीएम या डिप्टी पीएम बनने का ऑफर भी दिया गया है। यानि इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने की रेस में खुद को दौड़ा रहा है। ऐसे में चर्चा यह है कि, कहीं नीतीश कुमार फिर से पलटी न मार जायें। दूसरी ओर इस बीच बिहार CM नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन के साथी RJD नेता तेजस्वी यादव एक साथ दिखे हैं।

बिहार से एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना

दरअसल, एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक शामिल होने के लिए दोनों नेता दिल्ली आ रहे हैं। ऐसे में दोनों ने एक ही इंडिगो फ्लाइट पटना से पकड़ी है। फ्लाइट के अंदर से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का एक वीडियो भी सामने आया है। जहां चाचा-भतीजा आगे-पीछे सीट पर बैठे हुए हैं। मतलब फ़्लाइट में भी प्रोटोकॉल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि, इस दौरान CM नीतीश कुमार और तेजस्वी में ज्यादा कुछ बात तो नहीं हुई है लेकिन इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना और अभिवादन किया। हालांकि, फ्लाइट के दोनों दो करीब घंटे एक साथ रहेंगे। दो घंटों में क्या कुछ बात हो सकती है? इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।