अब सिद्धू की पत्नी का बड़ा बयान, गुरु की बड़ी बहन के आरोपों पर क्या कहा? जानिए

Navjot Kaur Sidhu statements on Suman Toor who allegations against Navjot Sidhu
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अब अपनी मां को लेकर सुर्खियों में है| दरअसल, खुद को सिद्धू की बड़ी बहन बता सुमन तूर (Suman Toor) ने गुरु पर आरोपों की झड़ी लगाई है| सिद्धू पर मां की बेकदरी का गंभीर आरोप लगाया है| वहीं, अब इस सब पर सिद्धू की पत्नी ने बड़ा बयान दिया है| सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू से जब पूछा गया कि, सिद्धू की बड़ी बहन सुमन तूर ने उनपर जो आरोप लगाए हैं| उन आरोपों पर वह क्या कहना चाहेंगी?
नवजोत कौर सिद्धू का बयान सुनिए...
नवजोत कौर सिद्धू ने इस सवाल पर पहली बात यही कही कि मैं उन्हें नहीं जानती| सिद्धू के पिता ने जो पहली शादी की थी| उस शादी से उनकी दो बेटियां हुईं| बरहाल, मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती/ कह सकती|
बतादें कि, शुक्रवार को सुमन तूर ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की| सुमन तूर ने मीडिया के सामने बताया कि वह सिद्धू की बड़ी बहन हैं| सिद्धू से वह 13 साल बड़ी हैं और अमेरिका में रहती हैं| वह चंडीगढ़ मीडिया की मदद से सिद्धू का असली चेहरा दिखाने आई हैं|
इस खबर के लिंक में सुमन तूर का पूरा बयान - ओह! ...तो सिद्धू ने अपनी मां के साथ ऐसा काम किया? मीडिया के सामने बड़ी बहन ने रोते-रोते बताई पूरी कहानी