Narendra Modi PM Oath- तीसरी बार देश के PM बने नरेंद्र मोदी; अमित शाह-जेपी नड्डा समेत 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली

तीसरी बार देश के PM बने नरेंद्र मोदी; अमित शाह-जेपी नड्डा समेत 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, केंद्र में मंत्री बनने वालों की पूरी लिस्ट

Narendra Modi Oath Ceremony Live NDA Govt Ministers Oath Live Update

Narendra Modi Oath Ceremony Live: मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी... नरेंद्र मोदी ने 9 जून रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ 71 मंत्रियों (PM Narendra Modi New Cabinet) ने भी शपथ ली। इन मंत्रियों में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। वहीं इन सभी में कई मंत्री ऐसे हैं, जो देश की सियासत में काफी लंबा अनुभव रखते हैं। इन मंत्रियों ने संसद में लंबे समय तक सेवा दी है।

जबकि मंत्री बनने वालों में कई मंत्री पीएम मोदी के मंत्रिमंडल (PM Narendra Modi Cabinet) में पहले मंत्री रह चुके हैं। मंत्रियों में कई पूर्व में सीएम रहने वाले चेहरे भी हैं। इनमें से कुछ मंत्री ऐसे भी हैं, जो राज्यों में मंत्री रहे हैं। वहीं जातीय समीकरण के लिहाज से मंत्रिमंडल में संतुलन बैठाने की कोशिश की गई है। मंत्रिमंडल में जनरल, ओबीसी के अलावा एससी-एसटी और आदिवासी, अल्पसंख्यक समुदाय के भी हिस्सेदारी तय कर उनके वोटरों को साधने का प्रयास दिखता है।

 Narendra Modi PM Oath

शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं

प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश और सियासत की कई दिग्गज और चर्चित हस्तियां शामिल रहीं। कई विदेशी राजनेता मोदी के इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। इसके अलावा अपने देश से विभिन्न क्षेत्रों के नामी लोग, कारोबारी, बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले तमाम निम्न, मध्यम और उच्च लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया था।

मोदी ने 4 बार CM और 2 बार PM पद की शपथ ली

नरेंद्र मोदी पिछले 24 साल में 6 बार शपथ ले चुके हैं। इसमें उन्होंने 4 बार सीएम और 2 बार पीएम पद की शपथ ली. 2024 में मोदी 7वीं बार शपथ ली है। 7 अक्तूबर 2001 को मोदी ने पहली बार गुजरात सीएम के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 22 दिसम्बर 2002 को फिर से गुजरात सीएम के रूप में शपथ ली। वहीं फिर 25 दिसंबर 2007 को तीसरी बार मोदी ने सीएम पद की शपथ ली और इसके बाद चौथी बार 26 दिसंबर 2012 को मोदी ने गुजरात सीएम पद की शपथ ली।

वहीं 2014 में मोदी ने राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री मारी और देश की सत्ता के लिए पीएम पद के उम्मीदवार बने। वहीं बीजेपी की भारी जीत होने के बाद मोदी ने 26 मई 2014 को देश के पीएम के रूप में पहली बार शपथ ली। इसके बाद 2019 में बीजेपी फिर जीती और दूसरी बार मोदी देश के पीएम बने। इसके बाद इस बार 2024 में बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर पाई लेकिन एनडीए गठबंधन के सहयोग से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में सफल रहे। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है।

नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेने वाले मंत्री

1- नरेंद्र मोदी, प्रधान मंत्री
2- राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री
3- अमित शाह, कैबिनेट मंत्री
4- नितिन गडकरी, कैबिनेट मंत्री
5- जगत प्रकाश नड्डा, कैबिनेट मंत्री
6- शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री
7- निर्मला सीतारमण, कैबिनेट मंत्री
8- एस जयशंकर, कैबिनेट मंत्री
9- मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री
10- एचडी कुमार स्वामी, कैबिनेट मंत्री
11- पीयूष गोयल, कैबिनेट मंत्री
12- धर्मेन्द्र प्रधान, कैबिनेट मंत्री
13- जीतन राम मांझी, कैबिनेट मंत्री
14- राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), कैबिनेट मंत्री
15- सर्वानंद सोनोवाल, कैबिनेट मंत्री
16- डॉ वीरेंद्र कुमार, कैबिनेट मंत्री
17- राम मोहन नायडू, कैबिनेट मंत्री
18- प्रह्लाद जोशी, कैबिनेट मंत्री
19- जुएल ओरांव, कैबिनेट मंत्री
20- गिरिराज सिंह, कैबिनेट मंत्री
21- अश्विनी वैष्णव, कैबिनेट मंत्री
22- ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री
23- भूपेन्द्र यादव, कैबिनेट मंत्री
24- गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री
25- अन्नपूर्णा देवी, कैबिनेट मंत्री
26- किरन रिजजु, कैबिनेट मंत्री
27- हरदीप सिंह पुरी, कैबिनेट मंत्री
28- मनसुख मंडाविया, कैबिनेट मंत्री
29- जी किशन रेड्डी, कैबिनेट मंत्री
30- चिराग पासवान, कैबिनेट मंत्री
31- सीआर पाटिल, कैबिनेट मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32- राव इंद्रजीत सिंह
33- जितेंद्र सिंह
34- अर्जुन मेघवाल
35- प्रताप जाधव
36- जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37- जितिन प्रसाद
38- श्रीपद नाईक
39- पंकज चौधरी
40- कृष्ण पाल गुर्जर
41- रामदास अठावले
42- रामनाथ ठाकुर
43- नित्यानंद राय
44- अनुप्रिया पटेल
45- वी सोमन्ना
46- पेम्मासानी चन्द्रशेखर
47- एसपी बघेल
48- शोभा लाजे
49- कीर्ती वर्धन सिंह
50- बीएल वर्मा
51- शांतनु ठाकुर
52- सुरेश गोपी
53- एल मुरगन
54- अजय टम्टा
55- बंडी संजय कुमार
56- कमलेश पासवान
57- भागीरथ चौधरी
58- सतीश दुबे
59- संजय सेठ
60- रवनीत सिंह बिट्टू
61- दुर्गा दास
62- रक्षा खडसे
63- सुकांत मजूमदार
64- सावित्री ठाकुर
65- तोखन साहू
66- राज भूषण चौधरी
67- भूपति राजू
68- हर्ष मल्होत्रा
69- निमुबेन बांभणिया
70- मुरलीधर
71- जॉर्ज कुरियन
72- पवित्र मार्गरीटा

केंद्रीय कैबिनेट में ज्यादा से ज्यादा कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं

केंद्र सरकार में कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं, आइये इस बारे में भी जान लेते हैं। बता दें कि, लोकसभा में 543 सदस्यों की संख्या के 15 फीसदी मंत्री केंद्र में हो सकते हैं। यानी इस आधार पर प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में 81-82 मंत्री अधिकतम हो सकते हैं। इन मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की ज़िम्मेदारी दी जाती है। जिसके बाद सभी मंत्रियों को अपने विभागों को दुरुस्त रखते हुए काम कराने होते हैं और रिपोर्ट लेनी होती है। पीएम द्वारा कभी भी किसी भी मंत्री से कामों की रिपोर्ट मांगी जा सकती है।

विपक्षी इंडिया गठबंधन भी है मजबूत

2014 और 2019 में विपक्ष भले ही मजबूत न रहा हो लेकिन इस बार विपक्षी इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। विपक्षी गठबंधन को कुल 234 सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में विपक्ष के पास भी बहुमत का आंकड़ा दूर तो है लेकिन ज्यादा दूर नहीं है। यानि अगर एनडीए में बड़ी टूट होती है तो फिर ऐसे में इंडिया गठबंधन की सरकार भी बन सकती है। सरकार बनाने और बहुमत के लिए 272 सीटें चाहिए। इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस ने 328 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसने 99 सीटों पर जीत हासिल की है।