मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराया, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराया, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत

MI vs DC Final

MI vs DC Final

MI vs DC Final: आज वीमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय समयनुसार मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन अब तक पहले खिताब का इंतजार है. बहरहाल, क्या इस बार दिल्ली कैपिटल्स अपने खिताब के सूखे को खत्म को कर पाएगी? वीमेंस प्रीमियर लीग सीजन के पहले फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया.

इस बार चैंपियन बनने में कामयाब होगी दिल्ली कैपिटल्स?

वहीं, इस लीग के दूसरे फाइनल में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया. अब सवाल है कि क्या इस बार मेग लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स चैंपियन बन पाएगी? दरअसल, इस बार ग्रुप-स्टेज में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का 2 बार आमना-सामना हुआ. दोनों बार दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, लेकिन क्या फाइनल में अपने फॉर्म को बरकरार रख पाएगी? अब तक वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का 7 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 4 जीत मिली है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार हराया है.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या?

अब सवाल है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में क्या-क्या चुनौती होगी? दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को रोकने की होगी. इस समय मुंबई इंडियंस की हैली मैथ्यूज, नेट सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर तूफानी फॉर्म से गुजर रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजों को इन बल्लेबाजों से पार पाना होगा. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स को 19.2 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट कर दिया था.