पंजाब में हथियारबंद हमलावरों का कोहराम: कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू के PA पर सरेआम किया 'कातिलाना' हमला, देखें कैसी कर दी हालत

MP Ravneet Bittu PA Attack
MP Ravneet Bittu PA Attack : पंजाब (Punjab) में हथियारबंद हमलावरों का कोहराम देखने को मिला है| दरअसल, लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू (Congress MP Ravneet Singh Bittu) के पीए (PA) हरजिंदर सिंह पर हथियारबंद हमलावरों द्वारा सरेआम 'कातिलाना' हमला (Killer Attack) किया गया है| गनीमत इतनी रही कि इस हमले में हरजिंदर सिंह की जान बच गई| हालांकि, हरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं| उनके सिर पर सबसे ज्यादा गहरी चोटें आईं हैं| इस वक्त उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है|
.jpg)
अय्याली चौक पर हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, हरजिंदर सिंह पर हमला उस वक्त हुआ जब वह लुधियाना के अय्याली चौक पर मौजूद थे| हरजिंदर सिंह चौक पर पहुंचे ही थे कि इतने बाइक पर सवार होकर दस से पंद्रह हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उनपर हमला बोल दिया| बताया जाता है कि, हमलावर हरजिंदर सिंह पर काफी देर तक वार करते रहे| हमलावर हरजिंदर सिंह को मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे| इधर, आस-पास मौजूद लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस हरजिंदर सिंह को अस्पताल ले गई|
.jpg)
अस्पताल पहुंच रहे कांग्रेस नेता
इधर, हरजिंदर सिंह का हाल-चाल जानने के लिए उनके करीबी अस्पताल पहुंच रहे हैं| इस बीच कई कांग्रेस नेता भी उनसे मिलने पहुंचे हैं| कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू भी अस्पताल पहुंचेंगे|
.jpg)
पुलिस का दावा- जल्द ही गिरफ्त में होंगे आरोपी
फिलहाल, इस वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है| स्थानीय थाना SHO सब -इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने कहा कि मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है| हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया| इस पर जाँच जारी है| आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे|