देवभूमि में मां की ममता एक बार फिर शर्मसार: रोती हुई मासूम नवजात बच्ची खेतो मे मिली
- By Arun --
- Thursday, 03 Aug, 2023

Mother's affection in Devbhoomi once again embarrassed: crying innocent newborn girl was found in th
फतेहपुर:देवभूमि में मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हुई है। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत रियाली के बेला लुधियाड़चां गांव में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची बरामद हुई। पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडूखर पहुंचाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला लुधियाड़चां के एक व्यक्ति ने खेतों में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने आगे जाकर देखा तो एक बच्ची रोती हुई मिली। व्यक्ति ने इसकी सूचना पंचायत के प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडूखर पहुंचाया। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया बच्ची को फिलहाल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उसके स्वास्थ्य की जांच होगी। उसके बाद उसे फतेहपुर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्ची के फतेहपुर पहुंचने के बाद मामला दर्ज कर मासूम को खेतों में फेंकने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान छेड़ा जाएगा।