मनीष तिवारी के समर्थन में केजरीवाल के रोड शो में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए
BREAKING
60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

मनीष तिवारी के समर्थन में केजरीवाल के रोड शो में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024

चंडीगढ़, 29 मई: Lok Sabha Elections 2024: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। 
इस दौरान एक समय तो ऐसा लगा, जैसे पूरा शहर दिल्ली के मुख्यमंत्री को देखने के लिए उमड़ पड़ा हो। जहां युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह था, जो केजरीवाल और तिवारी के वाहन के साथ-साथ चलते नजर आए। रोड शो के दौरान लोगों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी गई। जिस दौरान केजरीवाल और तिवारी भीड़ की ओर हाथ हिला रहे थे। 
इस अवसर पर कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता तिवारी के समर्थन में नारे लिखे झंडे और तख्तियां लेकर चलते नजर आए। 
रोड शो के दौरान बोलते हुए, केजरीवाल ने कहा कि तिवारी सिर्फ गठबंधन के उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि उनके निजी मित्र भी हैं, जिनके लिए वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर चंडीगढ़ आए हैं। उन्होंने कहा कि तिवारी चंडीगढ़ जैसे शिक्षित और सूझवान समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।  
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भीड़ को देखकर उन्हें यकीन है कि तिवारी रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे। 
उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है, अन्यथा यह तानाशाही में तब्दील हो जाएगा। 
तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने पहले से ही व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद चंडीगढ़ के लिए समय निकाला। 
उन्होंने कहा कि केजरीवाल तानाशाही के खिलाफ प्रतिरोध का जीता जागता उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता करने से इनकार कर दिया। 
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस और आप कार्यकर्ता मिलकर चंडीगढ़ में इतिहास रचेंगे। 
इस रोड शो के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, आप नेता एस.एस आहलूवालिया सहित वरिष्ठ कांग्रेस और आप नेता मौजूद थे।