Model recorded statement in love jihad and sexual abuse case
BREAKING
आम लोगों को बड़ा झटका; घरेलू गैस सिलेंडर हुआ इतना महंगा, सरकार ने एक झटके में बढ़ा दी इतनी कीमत, किचन के बजट पर मार केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई; प्रति लीटर इतने रुपये की बढ़ोतरी की गई, आज आधी रात से प्रभावी होगी यह बढ़त प्रेमानंद महाराज हुए AI का शिकार; आश्रम की ओर से जारी की गई यह एडवाइजरी, लोगों को किया गया सावधान, देखिए क्या है मामला? भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम; मार्केट खुलते ही बहुत बड़ी गिरावट, निवेशकों के लाखों-करोड़ों डूबे, ट्रंप के टैरिफ का भीषण असर देश में ED का बहुत बड़ा एक्शन; 700 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ताबड़तोड़ रेड, दिल्ली-यूपी और मुंबई तक एक साथ छापेमारी

लव जिहाद और यौन शोषण के मामले में पीड़िता मॉडल ने रांची कोर्ट में दर्ज कराया बयान, दोहराए आरोप

Model recorded statement in love jihad and sexual abuse case

Model recorded statement in love jihad and sexual abuse case

Model recorded statement in love jihad and sexual abuse case- रांची में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद और यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मॉडल मानवी राज सिंह ने गुरुवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रांची में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। मॉडल ने एफआईआर में तनवीर पर लगाए गए आरोपों को दोहराया है। उसने बयान में पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है।

मॉडल बुधवार को मुंबई से रांची पहुंची। पुलिस उसका मेडिकल और कोविड टेस्ट कराने के बाद बयान दर्ज कराने के लिए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सृष्टि घई की अदालत में लेकर पहुंची। उसके साथ केस के आईओ विवेक कुमार भी थे। इसके पहले मॉडल ने तनवीर पर लगाए गए अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को कई और सबूत सौंपे हैं। इसमें कुछ ऑडियो और चैट के स्क्रीनशॉट हैं।

बता दें कि मॉडल मानवी राज सिंह मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहनेवाली है और इन दिनों मुंबई में रहकर मॉडलिंग करती है। उसने मुंबई के वसोर्वा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2021 में मॉडलिंग सीखने रांची आई थी। उसने गूगल सर्च के लिए यश मॉडलिंग इंस्टीट्यूट का पता निकाला था। यहां एडमिशन के वक्त संचालक ने अपना नाम यश बताया था। 21 मार्च 2021 को वह इंस्टीट्यूट में दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। पार्टी के दौरान कोल्ड ड्रिंक में उसे नशा दे दिया गया। इंस्टीट्यूट के संचालक ने उसकी न्यूड फोटो उतार ली और उसका रेप किया।

इसके बाद वह न्यूड वीडियो और फोटो दिखाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बाद में उसे पता चला कि संचालक का नाम तनवीर अख्तर है। मॉडल का कहना है कि तनवीर ने उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। बात नहीं मानने पर उसकी मां और भाई तक को अश्लील तस्वीरें भेज दी थी जिस वजह से 13 सितंबर 2022 को उसने आयुष मेडिकल बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश की थी पर कूदने से पहले एक महिला ने उसे पकड़ लिया। बाद में वह मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गई, लेकिन तनवीर उसपर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। मॉडल का यह भी कहना है कि फिल्म केरला स्टोरी देखने के बाद उसमें हिम्मत आई और उसने साहस कर तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए झारखंड के सीएम से लेकर पीएम तक से सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई।

मुंबई पुलिस ने मॉडल की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। रांची पुलिस ने गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज की और इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मुंबई जाकर मॉडल से पूछताछ की थी। इस बीच रांची पुलिस ने तनवीर की तलाश में रांची में विभिन्न स्थानों से लेकर बिहार के शेरघाटी स्थित उसके पैतृक आवास में भी दबिश दी, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है। खबर है कि तनवीर यह मामला दर्ज होने के बाद विदेश भाग गया है।

 

यह भी पढ़ें: हॉस्टल की छात्राओं से मिलें महिला पुलिसकर्मी, पुरुष कर्मचारियों पर रखें नजर: राकांपा



Loading...