Mobile Snatcher Hanged On Window Of The Running Train: दौड़ती ट्रेन की खिड़की पर यात्रियों ने मोबाइल झपटमार को लटकाया

कांपता दिल, हाथ न छोड़ने की मिन्नत... दौड़ती ट्रेन की खिड़की पर यात्रियों ने मोबाइल झपटमार को लटकाया, 15 KM तक नीचे मौत और ऊपर जिंदगी का चलता रहा खेल

Mobile Snatcher Hanged On Window Of The Running Train

Mobile Snatcher Hanged On Window Of The Running Train

Mobile Snatcher Hanged On Window Of The Running Train : लोग गलत काम तो करते हैं लेकिन वह यह नहीं जानते कि कभी अगर पकड़े गए तो फिर उनके साथ अंजाम क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो बिहार के बेगूसराय का है| सामने आये इस वीडियो में दिखता है कि एक तेज स्पीड चलती तेज ट्रेन में कुछ यात्रियों ने एक शख्स को खिड़की पर बाहर की ओर लटका रखा है| वहीं, खिड़की पर लटका शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए यात्रियों से हाथ न छोड़ने की मिन्नतें किये जा रहा है| आप वीडियो में देखेंगे कि शख्स का केलजा का मुंह को आ गया है| वह बेहद ज्यादा सहमा हुआ है|

मोबाइल झपटमार है शख्स

बताया जाता है कि, यात्रियों ने जिस शख्स को चलती ट्रेन की खिड़की पर लटकाया| वह एक मोबाइल झपटमार है| उसके खिड़की पर लटके होने की वजह भी है मोबाइल झपटना ही है| दरअसल, बताते हैं कि, यह शख्स ट्रेन धीमी होने पर खिड़की से मोबाइल झपटकर भागने की कोशिश कर रहा था| लेकिन कामयाब न हो सका| अंदर बैठे यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया| जिसके बाद अन्य यात्रियों ने मिलकर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए| यात्रियों ने शख्स के लाख गिड़गड़ाने के बाद भी उसे छोड़ा नहीं और आखिरकार ट्रेन की स्पीड तेज हो गई| इसके बाद ट्रेन चलती रही और शख्स ट्रेन की खिड़की पर बाहर की तरफ लटका का लटका रह गया| बताते हैं कि यात्रियों ने शख्स को करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की पर लटकाए रखा|

चलती ट्रेन में छोड़ देते हाथ तो उड़ जाते चीथड़े

फिलहाल, गनीमत रही कि यात्रियों ने शख्स के हाथों को छोड़ा नहीं| वह टाइट होकर पकड़े रहे| लेकिन अगर वह छोड़ देते या धोखे से छूट जाते तो फिर शख्स पलभर में मौत के मुंह में समा जाता| हाथों को छोड़ने पर वह सीधा चलती ट्रेन के नीचे आ सकता था|

देखें वीडियो