GDS 2025 का मेरिट लिस्ट जल्द होगा जारी, यदि आपने भी इंडिया पोस्ट के लिए किया था अप्लाई तो यह लेटेस्ट अपडेट जरूर पढ़ें

india post gds result: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2025 की भर्ती के लिए आवेदन की स्थिति सक्रिय कर दी है, इसके साथ ही मेरिट लिस्ट भी जल्द ही जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति और मेरिट लिस्ट की जांच कर सकते हैं।
21413 पदों के लिए होगी भर्ती
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से इंडिया पोस्ट का लक्ष्य 21413 जीडीएस रिक्तियों को भरना है। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। आवेदकों को सिस्टम द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेरिट सूची कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विभाग जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की सूची जारी करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परिणाम और भौतिक सत्यापन की तारीखों आदि के बारे में सूचित किया जाएगा।
क्या थी इसकी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण 10 फरवरी, 2025 से शुरू हुआ और 3 मार्च, 2025 को समाप्त हुआ। सुधार विंडो 6 मार्च को खोली गई और 8 मार्च, 2025 को बंद हो गई।आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए, अभ्यर्थियों को गणित और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों के साथ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (कक्षा 10) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।अन्य योग्यता आवश्यकताओं में कंप्यूटर का ज्ञान, साइकिल चलाना और आजीविका के पर्याप्त साधन होना शामिल है। इसके अतिरिक्त, 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र थे।
कैसे करें मेरिट सूची की जांच?
मेरिट सूची डाउनलोड करने या जांचने के लिए बेहद सरल चरणों से गुजरना होगा, नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर आप मेरिट सूची देख सकतें हैं:
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर GDS मेरिट सूची 2025 का लिंक नज़र आएगा उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एक pdf डाउनलोड हो जाएगा, उस PDF को अच्छी तरह से जांच ले और सेव कर भविष्य के संदर्भ के लिए रख लें।