Mata Vaishno Devi Dham- माता वैष्णो देवी धाम में बड़ा हादसा; पैदल यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, इतने तीर्थयात्रियों की मौत

माता वैष्णो देवी धाम में बड़ा हादसा; पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक लैंडस्लाइड, पहाड़ से गिरे पत्थर, मलबे में दबकर इतने तीर्थयात्रियों की मौत

Mata Vaishno Devi Dham Paidal Yatra Marg Landslide Pilgrims Killed

Mata Vaishno Devi Dham Paidal Yatra Marg Landslide Pilgrims Killed

Mata Vaishno Devi Dham: जम्मू में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। तीर्थयात्री बुरी तरह से घबरा गए। दरअसल, यहां पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक लैंडस्लाइड हुआ। जिसमें पहाड़ से पत्थर नीचे आकर गिरे और मार्ग पर भारी मलबा आ गया। खबर है कि, इस दौरान मौके पर मौजूद 3 तीर्थयात्री मलबे की चपेट में आ गए। मलबे में दबकर दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत की जानकारी मिली है।

जबकि एक अन्य तीर्थयात्री को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस लैंडस्लाइड में आसपास मौजूद जो तीर्थयात्री फंस गए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया है। लैंडस्लाइड की सूचना मिलते ही माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद तेजी से राहत-बचाव कार्य किया गया। ताकि जल्द से जल्द स्थिति नियंत्रित और सामान्य की जा सके।

यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

लैंडस्लाइड वाले संबन्धित यात्रा मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मार्ग पर मलबे को हटाने काम काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही धाम के सभी मार्गों पर लैंडस्लाइड को लेकर जांच भी की जा रही है। श्राइन बोर्ड ने सभी तीर्थयात्रियों अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। श्राइन बोर्ड ने कहा कि, तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह से घबराहट की स्थिति पैदा करने की जरूरत नहीं है।

माता वैष्णो देवी का धाम है चमत्कारिक

जम्मू के कटरा में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान और मां दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक माता वैष्णो देवी की महिमा धन्य है। हर साल लाखों की संख्या में लोग धाम पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जबकि माता के दर्शन करने के लिए मुश्किल रास्तों से गुजरना पड़ता है। ऊंची चढ़ाई श्रद्धालुओं को पस्त कर देती है। लेकिन फिर श्रद्धालु भारी से भारी संख्या में माता के धाम आते हैं।

हर कोई माता वैष्णो देवी धाम जाकर मैया के दर्शन कर आशीर्वाद पाना चाहता है, पर माता हर किसी को अपने पास नहीं बुलातीं। जिन्हें बुलावा आता है वही मां के पास जा पाता है। फिलहाल माता वैष्णो देवी जाकर मां के दर्शन करने की उत्सुकता और उमंग लोगों में बहुत रहती है। यही कारण है कि हर दिन हजारों की तादाद में लोग माता वैष्णो देवी धाम पहुंचते हैं और श्राइन बोर्ड के नियमों के साथ माता के दर्शन के लिए यात्रा शुरू करते हैं। माता वैष्णो देवी भी सबकी मुरादें पूरी करती हैं, उनके दुःख-दर्द दूर करती हैं।

Mata Vaishno Devi Dham