Many leaders join BJP in Punjab

Punjab में BJP कर रही धमाके: Congress को लगा झटका, इस बड़े नेता सहित कई नेता बने कमल के साथी

Many leaders join BJP in Punjab

Many leaders join BJP in Punjab

विधानसभा चुनाव सिर पर है और Punjab में BJP धमाके पर धमाके किये जा रही है| पंजाब में भाजपा अबतक अलग-अलग पार्टियों के कई नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर चुकी है| इनमें ज्यादा संख्या कांग्रेस के नेताओं की नजर आती है| फिलहाल, एक बार फिर से बीजेपी ने कांग्रेस को झटका दिया है| बतादें कि, हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने वाले वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह टिक्का अब भाजपा में शामिल हो गए हैं| और सिर्फ अमरजीत सिंह टिक्का ही नहीं बल्कि उनके साथ-साथ कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है| अमरजीत सिंह टिक्का के अलावा जो नेता बीजेपी में शामिल हुए उनमें - दमन बाजवा, सुखविंदर बिंद्रा, गुरजिंदर सिंह सिद्धू, जगदीप सिंह बादल जैसे नाम शामिल हैं|

अमरजीत सिंह टिक्का ने सोनिया गांधी को दुख भरा पत्र भेजा था .....

बतादें कि, अमरजीत सिंह टिक्का ने सोनिया गांधी को जो इस्तीफा पत्र भेजा था, उसमें वह बेहद दुखी नजर आये थे| अमरजीत सिंह टिक्का ने सोनिया गांधी से कहा था-  मैम आज मैं आपको एक पीड़ित कांग्रेसी के रूप में यह पत्र लिख रहा हूं| मेरा परिवार पिछली तीन पीढ़ियों से समर्पित कांग्रेसी होने का एक समृद्ध इतिहास समेटे हुए है और मैं पिछले 37 वर्षों से इस महान पार्टी का एक वफादार सदस्य रहा हूं और विभिन्न क्षमताओं में सेवा की है, इसके बाद मेरा भतीजा है जो कांग्रेस पार्टी का सदस्य है। मैम, इसका मतलब है कि मेरे परिवार की चार पीढ़ियां कांग्रेस पार्टी की सेवा करने और उसकी विचारधारा का समर्थन करने में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं।

लेकिन अब मेरे लिए यह देखना वास्तव में निराशाजनक है कि पार्टी कैसे अपनी विश्वसनीयता खो रही है क्योंकि मेरे जैसे कार्यकर्ता और कई अन्य जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है, उन्हें नजरअंदाज कर दिया जा रहा है। जिनका कोई इतिहास या कद नहीं, उन्हें सराखों पर बैठाया जा रहा है|  मैम, हमारी पार्टी में जो हमारे देश की आत्मा थी, वर्तमान स्थिति को देखकर मुझे बहुत दुख होता है। इसलिए, अब मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ|

 

ये पढ़ें - Punjab और Bollywood के ये एक्टर्स BJP में शामिल, Chandigarh की यह एक्ट्रेस अब राजनीति में