Politics पूर्व भाजपा सरकार के समय कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कई मामले दर्ज किए, प्रतिभा सिंह ने इन मामलों को रद्द करने के लिए उठाई आवाज
- By Arun --
- Sunday, 18 Jun, 2023

Many cases filed against Congress leaders in former BJP government, MLA Pratibha Singh raised demand
शिमला:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूर्व भाजपा सरकार के समय पार्टी नेताओं, कांग्रेस नेत्रियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बने सभी पुलिस मामलों को तुरंत रद्द करने को कहा है। प्रेस को जारी ब्यान में प्रतिभा सिंह यह बात उठाई।
कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामले होने चाहिए निरस्त
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, महिला नेत्रियों व कार्यकर्ताओं पर जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन करने पर पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश भर में सैंकडों पुलिस मामलें इन नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर बनाये हैं। इन सभी विलंब मामलों को निरस्त होना चाहिए।
सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में दर्ज हुए थे मामले
प्रतिभा सिंह ने उनसे मिलने आए पार्टी नेताओं, महिला कांग्रेस की नेत्रियां, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रदेश में पार्टी के सैंकड़ो लोग पिछले पांच सालों से विभिन्न न्यायालयों में इन मामलों को लेकर पेशियां भुगत रहे हैं। उन्हें हर सुनावाई पर कोर्ट में हाजिर होना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कोई अपराध नहीं किया है। केवल तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आदेशों का पालन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं।
राजनीतिक द्वेष भाव से हुए थे केस दर्ज'
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने छह महीने से ऊपर हो गए हैं, इसलिए इस पर ततपरता से इन्हें रद्द करने के आदेश जारी होने चाहिए क्योंकि यह सब मामले राजनीतिक द्वेष भाव से बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट में कांग्रेस की महिला नेत्रियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व बड़ी संख्या में पार्टी के लोगों को कोर्ट के सामने बार-बार पेश होना पड़ता हैं। इससे सभी को जल्द छुटकारा मिलना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस बारे मुख्यमंत्री से मिल कर बात भी करेंगी।