Manish Tewari statement on out from Punjab Congress Star Campaigners list

Punjab Congress में खटपट: मनीष तिवारी के उखड़े-उखड़े बोल, दर्द के साथ ये कैसा तीखापन? CM फेस पर भी दिया बड़ा बयान

Manish Tewari statement on out from Punjab Congress Star Campaigners list

Manish Tewari statement on out from Punjab Congress Star Campaigners list

Punjab Congress में खटपट खत्म नहीं हो रही है| यहां नेताओं में रोष की झलक देखने को मिल रही है| फिलहाल, अब खबर पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी को लेकर है| दरअसल, कांग्रेस ने  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है| कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई नेताओं को शामिल किया है मगर पार्टी के पुराने नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) का कहीं नाम नहीं है| जहां इसी मामले पर अब मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है| मनीष तिवारी अपने अंदर के रोष को छुपाते तो नजर आये हैं लेकिन उनके जज्बातों से पता चल रहा है कि उन्हें कांग्रेस के इस कदम से कितना दर्द पहुंचा है और वह कांग्रेस पर किस प्रकार अपना तीखापन दिखा रहे हैं|

क्या कहा मनीष तिवारी ने?

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अपना नाम न पाने पर मनीष तिवारी ने कहा कि, मैं सरप्राइज होता अगर मेरा नाम लिस्ट में होता, लेकिन लिस्ट में नाम न पाकर मैं सरप्राइज नहीं हूं| कारण तो सबको पता ही है| सभी जानते हैं| बतादें कि, मनीष तिवारी कांग्रेस के होकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाने से पीछे नहीं हटते हैं|

हिंदू-सिख वाली बात पर बोले मनीष तिवारी....

बतादें कि, मनीष तिवारी एक हिन्दू हैं और माना जा रहा है कि इस वजह से कांग्रेस सिखों के बीच उन्हें इतनी तरजीह नहीं दे रही है| इसपर मनीष तिवारी ने कहा कि, अगर हिंदू-सिख का सवाल है तो मैं साफ़ कर दूं कि पंजाब में यह कभी कोई मुद्दा नहीं रहा। कभी मुद्दा होता तो मैं श्री आनंदपुर साहिब से सांसद नहीं होता। तिवारी ने कहा कि पंजाब में हिंदू और सिख में कोई अंतर नहीं है। तिवारी ने इस बीच सुनील जाखड़ को लेकर की जा रही उस बात पर भी अपना बयान दिया, जिसमें ये कहा जा रहा कि सुनील जाखड़ को हिंदू होने के कारण कांग्रेस की तरफ से सीएम नहीं बनाया गया| तिवारी ने कहा कि शायद सुनील जाखड़ को रोकने के लिए दिल्ली में बैठे किसी 'मठाधीश' ने इतनी संकीर्ण मानसिकता (हिन्दू-सिख वाली) का इस्तेमाल किया होगा।

विधानसभा चुनाव- 2022 के सीएम चेहरे पर बयान....

तिवारी ने कहा कि एक सांसद और एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में और व्यक्तिगत रूप से मैं सोचता हूं कि लोकतंत्र में सीएम चुनने का अधिकार निर्वाचित विधायकों के पास होता है। अभियान का नेतृत्व कौन करेगा, अभियान का चेहरा कौन बनेगा, यह पार्टी तय कर सकती है। बतादें कि, पंजाब विधानसभा की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है| मतगणना 20 मार्च को की जाएगी|

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किसका-किसका नाम है

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ के अलावा प्रताप सिंह बाजवा, अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला का नाम शामिल है| इनके अलावा हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा, पार्टी नेता राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन, डिसूजा, बीवी श्रीनिवास, इमरान प्रतापगढ़ी, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, अमृता धवन, रमिंदर आवला और तजेंदर सिंह बिट्टू का भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है|

 

यह पढ़ें - चुनाव- 2022: Punjab के लिए Congress के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, देखें कौन-कौन शामिल?