महाराष्ट्र के अहमदनगर में चीनी मिल में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, 80 ज्यादा लोग फंसे
- By Sheena --
- Sunday, 26 Feb, 2023

Maharashtra sugar mill boiler explosion 80 people trapped
Maharashtra Sugar Mill Fire: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शेवगाव स्थित चीनी मिल में भयानक आग लग गई है। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दें रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, चीनी मिल में लगी आग के बीच कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
कितने लोग हुए घायल ?
आपको बतादें कि अब तक आठ लोगों के घायल हुए है। दमकल की गाड़ियां फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करती रहीं। काफी देर के बाद करीब 10.40 बजे आग पर काबू पाया जा सका। मिल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, हादसे में आठ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।
80 से ज्यादा लोग हाउ फंसे हुए
ब्लास्ट होने के दौरान फैक्ट्री में लगभग 150 मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। हादसे होते ही सभी मजदूर वहां से बाहर निकल आए, लेकिन इस दौरान 8 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। इन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। दरअसल ये हादसा इतना बड़ा इसलिए हो गया क्योंकि बॉयलर के फटने से वहां रखी केमिकल से भरी टंकियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 3 किलोमीटर दूर से आसानी से नजर आने लगीं। इस हादसे की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर 10 से 12 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंची है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल और पुलिस कर्मियों ने अब तक फैक्ट्री से 80 से ज्यादा लोग फंसे हुए है जिसमे से 32 लोगों को बचाया है और अभी रेस्क्यू टीम द्वारा मजदूरों को बचाने काम जारी है।