महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से एकनाथ शिंदे का इस्तीफा; गवर्नर के पास दोनों डिप्टी CM भी पहुंचे, देवेंद्र फडणवीस नए CM बनने जा रहे!

Maharashtra CM Eknath Shinde Resigns Devendra Fadnavis New CM Face
CM Eknath Shinde Resigns: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शिंदे मंगलवार सुबह राजभवन पहुंचे और यहां उन्होंने गवर्नर सीपी राधाकृष्णन से मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान शिंदे के साथ दोनों डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे। वहीं गवर्नर ने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन (Maharashtra New Govt Formation) तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री का पद संभालने को कहा है।
यानि महाराष्ट्र में नई सरकार बनने तक शिंदे महाराष्ट्र के कार्यवाहक CM रहेंगे। शिंदे 30 जून 2022 से 26 नवंबर 2024 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहे। गौरतलब है कि, 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद जून 2022 में महाराष्ट्र में महाअघाड़ी गठबंधन सरकार को तोड़कर बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गठबंधन की सरकार बनाई गई थी। बाद में एनसीपी से टूटकर अजित पवार भी इस गठबंधन की सरकार में आ गए थे। महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) महायुति गठबंधन की सरकार चल रही थी।
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए CM बन सकते
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद 26 नवंबर तक महाराष्ट्र में सरकार का गठन होना है। इसकी वजह ये है कि विधानसभा का कार्यकाल इस दिन खत्म हो रहा है। यानि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज 26 नवंबर तक ही है। फिलहाल महाराष्ट्र के नए CM को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ समारोह को लेकर कोई तारीख तय हुई है। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह कनफर्म माना जा रहा है कि, देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए CM बनने जा रहे हैं। बीती रात दिल्ली में बीजेपी हाईकमान की मीटिंग हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी हाईकमान की ओर से नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम (Maharashtra New CM Name) लगभग फाइनल हो चुका है। आज ही उनके नाम (Devendra Fadnavis New CM) का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, शिंदे के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायकों की मुंबई में बैठक बुलाई गई है। इसमें फडणवीस को नेता चुना जा सकता है। इसके बाद शिंदे, फडणवीस और अजित पवार एक साथ प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। देवेंद्र फडणवीस पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
महाराष्ट्र में CM के साथ 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार चलाने का फॉर्मूला तय कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे। NCP की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से किसी नए विधायक का नाम डिप्टी CM के लिए आ सकता है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के 10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं।
महाराष्ट्र में BJP को 288 में से 132 सीटें
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में BJP को बड़ी बढ़त मिली है। बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन के साथ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 26.77% वोट शेयर के साथ अकेले 132 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं शिवसेना (शिंदे) को 12.38% वोट शेयर के साथ 57 सीटें मिलीं। जबकि एनसीपी (अजित पवार) को 9.01% वोट शेयर के साथ 41 सीटें हासिल हुईं। इस प्रकार से महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 230 सीटें जीती हैं।
वहीं, कांग्रेस नेतृत्व में महाविकास आघाडी MVA को 46 सीटें मिली हैं। इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 16 सीटें ही मिल पाईं। पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 16.1% था, जो अब घटकर 12.42% रह गया है। बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।
- cm eknath shinde resigns news
- maharashtra cm eknath shinde resigns
- maharashtra new cm devendra fadnavis
- devendra fadnavis new cm face
- maharashtra cm face devendra fadnavis
- maharashtra ncp ajit pawar
- maharashtra cm live update
- maharashtra bjp shiv sena
- maharashtra congress
- maharashtra new cm name
- maharashtra next cm update
- maharashtra new chief minister
- maharashtra new govt formation