महाराष्ट्र में भयानक हादसा, 17 की मौत; ब्रिज बन रहा था, अचानक गिरी गर्डर मशीन तो दब गए, NDRF ने खोजी कुत्तों के साथ चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Maharashtra Bridge Girder Machine Collapse
Maharashtra Bridge Girder Machine Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane) में एक भयानक हादसा हुआ है। ठाणे के शाहपुर इलाके में ब्रिज निर्माण के लिए लगाई गई गर्डर मशीन अचानक नीचे गिर गई। यह हादसा रात में हुआ। हादसे में काम कर रहे कई लोग दब गए। NDRF ने खोजी कुत्तों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए अब तक 17 लोगों की डेड बॉडीज बरामद की हैं।
फिलहाल, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि अभी कोई और तो कहीं नहीं दबा है। बता दें कि, सुबह से अब तक मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती गई। पहले 10 से 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। इसके बाद बताया गया कि, 15 डेड बॉडीज मिली हैं। वहीं बाद में 16 और फिर खबर आई कि 17 लोगों की डेड बॉडीज बरामद की गईं हैं।
.jpg)

1:30 बजे सूचना मिली, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन 5:30 बजे शुरू
बताया जा रहा है कि, दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना रात करीब एक बजे के आसपास घटी। घटना पर ज्यादा जानकारी देते हुए NDRF के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि, NDRF के पास घटना की जानकारी रात करीब 1:30 बजे पहुंची थी। बताया गया कि, गर्डर मशीन (निर्माण कार्य क्रेन) गिर गई है और ब्रिज का कुछ हिस्सा भी गिरा है। जिसमें लोग दब गए हैं। सारंग कुर्वे ने बताया कि, घटना की सूचना मिलने के बाद हमारी पहली टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हमने अपने साथ खोजी कुत्ते भी लगाए ताकि दबे हुए लोगों को जल्दी से दूढ़ा जा सके।
.jpg)
महाराष्ट्र के CM ने दुख जताया, जांच के आदेश
ठाणे की इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए राहत राशि ऐलान की है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होने बातया कि, ब्रिज निर्माण में स्विट्जरलैंड की एक कंपनी काम कर रही थी। घटना की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)