Maharashtra BJP Candidates: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई; इसमें 99 कैंडिडेट्स

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई; इसमें 99 कैंडिडेट्स, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस को यहां से टिकट, देखें

Maharashtra BJP Candidates First List Released Election 2024 Update

Maharashtra BJP Candidates First List Released Election 2024

Maharashtra BJP Candidates List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 99 कैंडिडेट्स हैं। जिसमें सबसे पहला नाम महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का है। बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं फडणवीस के साथ ही उनके कई करीबी भी टिकट पाने वालों में शामिल हैं।

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख को भी टिकट

वहीं बीजेपी ने अपने पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है और उन्हें उम्मीदवारी दी है। पहली लिस्ट में कई पुराने चेहरों के ही नाम देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने महाराष्ट्र पार्टी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है। चन्द्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से, कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले को चुनावी मैदान में भेजा गया है।

महाराष्ट्र में गठबंधन करके लड़ रही बीजेपी

महाराष्ट्र में इस समय बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) महायुति गठबंधन की सरकार है। जो कि 2019 के चुनाव के बाद महाराष्ट्र की महाअघाड़ी गठबंधन सरकार को तोड़कर बनाई गई थी। बहराल, 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर तीनों पार्टियां एक साथ चुनावी मैदान में हैं। तीनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ काँग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) में महाअघाड़ी गठबंधन है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 1 फेज में होगा। चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। महाराष्ट्र के 36 जिलों में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से 234 जनरल, 25 एसटी और 29 एससी हैं। महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवम्बर को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को नामांकन भरने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 29 अक्टूबर नामांकन की लास्ट डेट होगी। 30 अक्टूबर को नामांकनों की छटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 4 नवम्बर होगी। रिजल्ट की घोषणा 23 नवम्बर को होगी।

महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ वोटर

महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। जबकि इस बार महाराष्ट्र में 52 हजार से जायदा लोकेशन पर 1,00,186 मतदान केंद्र होंगे। इस बार भी PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाए जाएंगे।