Woman Appeal PM Modi- मोदी जी, हमरे हिन की रोड बनवा देही; सोशल मीडिया पर छाई यह महिला, PM मोदी से बोली- 29 सीटें जिताईं हैं
BREAKING
'आज ये सच्चाई कि हमारा कांग्रेस से मुकाबला'; पंचकूला में वोट डालने के बाद बोले ज्ञानचंद गुप्ता, कहा- मैं अपनी जीत के प्रति 110% आश्वस्त पंचकूला में पूर्व डिप्टी CM चंद्र मोहन का बयान; वोट डालने के बाद कहा- मैं 109 मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा, 102 मेरे, कांग्रेस के 7 मुद्दे अलग अगर नौकरियाँ जानी हैं तो चंद्रबाबू को आना है, और नौकरी बनी रहना है तो जगन चाहिए ... यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिस द्वारा आयोजित कराई गयी छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की सामान्य जागरूकता प्रतियोगिता यू जीनियस 3.0 हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 9.53% वोटिंग दर्ज; पंचकूला में सबसे कम मतदान, जींद में सबसे ज्यादा वोट पड़े, गुरुग्राम भी फिसड्डी

ओ मोदी जी, हमरे हिन की रोड बनवा देही; सोशल मीडिया पर छाई यह महिला, PM मोदी से बोली- 29 सीटें जिताईं हैं, रोड तो चाही ना

Madhya Pradesh Woman Appeal to PM Modi For Build Road Video Viral

Madhya Pradesh Woman Appeal to PM Modi For Build Road Video Viral

Woman Appeal to PM Modi: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियोज वायरल होती हैं। जिनकी जमकर चर्चा भी होती है। इस समय मध्य प्रदेश की एक महिला का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दबा के शेयर किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में महिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रोड बनवाने की अपील करती दिख रही है। पीएम मोदी से अपील का महिला का जो अंदाज है, वो देखने लायक है। लोग महिला की अपील का अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों ने महिला की तारीफ की है कि वह अपनी और लोगों की जरूरत की मांग को लेकर आगे आई है और इस तरह से अपनी बात पीएम मोदी तक पहुंचाने की कोशिश की।

PM मोदी से महिला बोली- 29 सीटें जिताईं हैं, रोड तो चाही ना

महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रोड बनवाने की जी तरह से अपील की है। वह उसकी अपनी गांव की स्थानीय भाषा में ही है। जहां रोड बननी है, वहां खड़े होकर और वहां का हाल दिखाते हुए पीएम मोदी से महिला कहती है- ओ मोदी जी, हमरे हिन की रोड बनवा देही। आपई का जिताए हैं। हमरे मध्य प्रदेश के लोग। आपई के सांसद यहां से 29 की 29 सीटें जीते हैं। तो आप हमरे मध्य प्रदेश की रोड तो बनवा देही। या देखो, मध्य प्रदेश की रोड कबाड़ है। हमरे हिन के लोग रोड बनवाने के लिए विधायक, सांसद और कलेक्टर तक से मिल आए हैं। लेकिन केहु न सुनत है। कोई अर्जी न सुनत है। लेकिन हम अब सुनात हैं और वीडियो भी दिखात हैं।

महिला ने आगे कहा- अरे, यहां के लोगों को चले-फिरे परेशानी बहुत ज्यादा आवत है। देख लेई, देख लेई, हमरे हिन की हालत। या हालत है। हमरे गांव का नाम है खड्डी खुर्द सीधी जिला। महिला ने आगे कहा कि, जंगल है तो का बा। रोड तो चाही ना। जाने यहां कितना बस पलटती हैं। बरसात में तो और हालत खराब हो जाता है। हमार अपील है कि रोड बना चाही और यह बात मोदी जी तक जान चाही।

सोशल मीडिया पर छाई यह महिला

फिलहाल, पीएम मोदी से अपील करते हुए यह महिला सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग महिला की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर बेवजह का और अशलील कंटेट देखने को मिलता है तो वहीं दूसरी तरफ यह महिला है जो सोशल मीडिया का सही उपयोग कर रही है। महिला ने समझदारी दिखाते हुए जिस तरह से अपनी और लोगों की जरूरत की मांग पूरी करने के लिए सोशल मीडिया के सहारे आवाज उठाई है। वह सराहनीय है। लोगों ने कहा कि, अपनी मांग मंगवाने का, ज़िम्मेदार लोगों तक अपनी बात पहुंचाने और लापरवाही को एक्सपोज़ करने का यह राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक मॉडल होना चाहिए। इसी तरह देश के तमाम कोणों से जनता को आराम से बिना हंगामा के हर सरकार/प्रशासन की पोल खोलनी चाहिए।